scorecardresearch
 

शादी से इनकार पर लड़की का गला काट प्रेमी ने की खुदकुशी

रांची  के रहने वाले अमित श्रीवास्तव (22) ने सोमवार को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) की बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है.

Advertisement
X
प्रेम संबंधों के बीच घटी एक खौफनाक घटना
प्रेम संबंधों के बीच घटी एक खौफनाक घटना

झारखंड की राजधानी रांची में प्रेम संबंधों के बीच एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से आहत एक प्रेमी ने अपने कथित प्रेमिका का गला काटने के बाद खुदकुशी कर ली. लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, शहर के पुदांग मोहल्ले के रहने वाले अमित श्रीवास्तव (22) ने सोमवार को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) की बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है.


युवक ने खुदकुशी से पहले लड़की को मिलने के लिए बुलाया था, जहां उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा. जब लड़की ने सामाजिक मजबूरी बताकर उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो युवक गुस्सा हो गया. इसके बाद उसने उसका गला काट दिया.


पुलिस ने बताया कि घटना के बाद लड़की को अस्पताल ले गया. उसके माता-पिता को सूचित भी किया गया. लड़की के माता-पिता के पहुंचने के बाद अमित काफी डर गया और उसने छत से कूदकर खुदकुशी कर ली. दोनों के बीच पिछले दो साल से दोस्ती थी.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement