scorecardresearch
 

बीकानेर में नाबालिग के साथ चलती कार में गैंगरेप, बाद में सड़क पर फेंका

पुलिस के मुताबिक मामला 29 जुलाई का है लेकिन आरोपियों की धमकी की वजह से पीडि़ता पुलिस के सामने नहीं आ रही थी. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लड़की थाने पहुंची और अपनी पूरी आपबीती सुनाई.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान के बीकानेर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिक के साथ कुछ दरिंदो ने गैंगरेप कर लड़की की अश्लील तस्वीर को वायरल कर दिया. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ इलाके की रहने वाली लड़की ने खुद थाने पहुंचकर सुनाई है. मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि लड़की खेत से घर जा रही थी. इस दौरान जगदीश जाट के बेटे बलराम और आदूराम ने जबरन अपनी जीप में लड़की को बैठा लिया. इसके बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया.

इस दौरान एक मोबाइल पर लड़की की तस्वीर लेता रहा. को अंजाम देने के बाद दरिंदे लड़की को चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए. छत्तरगढ़ थानाधिकारी विकास ने बताया कि पीडि़ता की आवाज को दबाने के लिए आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था. लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई.

Advertisement

जिसके तुरंत ही बाद परिजन छत्तरगढ़ थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई. वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement