scorecardresearch
 

पूर्व मुख्यमंत्री से मांगी 20 लाख रुपये रंगदारी

शनिवार की रात दीपक जायसवाल नामक शख्स ने मधु कोड़ा को फोन कर उनसे 20 लाख रुपये की मांग की. दूसरी कॉल रविवार को आई. रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति ने रकम न देने पर उनकी बेटी के अपहरण की धमकी दी.

Advertisement
X
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से एक व्यक्ति ने फोन पर धमकी देकर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी है. कोड़ा ने रविवार रात रांची के लालपुर पुलिस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात दीपक जायसवाल नामक शख्स ने मधु कोड़ा को फोन कर उनसे 20 लाख रुपये की मांग की. दूसरी कॉल रविवार को आई. रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति ने रकम न देने पर उनकी बेटी के अपहरण की धमकी दी.


एसएसपी ने बताया कि कोड़ा को यह कॉल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से की गई थी. फोन करने वाले ने कहा कि यह सब नशे में हुआ है. उसने मधु कोड़ा को एसएमएस कर माफी मांग ली है. आरोपी दीपक को सोमवार को रांची पुलिस के सामने हाजिर होने को कहा गया है.

Advertisement


बताते चलें कि मधु कोड़ा ने 2006 में झारखंड में निर्दलीय विधायक होते हुए भी मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा था, जिसके बाद वह 2008 तक मुख्यमंत्री रहे. उनकी पत्नी वर्तमान में विधायक हैं. उन पर कोल ब्लॉक आवंटन घोटाला का आरोप लगा था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement