scorecardresearch
 

रेप नहीं कर पाया तो पीट-पीट कर किया अधमरा

यूपी के फतेहपुर में एक दबंग ने रेप में असफल होने पर नाबालिग की बुरी तरह पिटाई कर दी और उसे जंगल में फेक फरार होने लगा. उसकी हरकत पर नजर पड़ने पर लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. नाबालिग को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
यूपी के फतेहपुर की घटना
यूपी के फतेहपुर की घटना

यूपी के फतेहपुर में एक दबंग ने रेप में असफल होने पर नाबालिग की बुरी तरह पिटाई कर दी और उसे जंगल में फेंककर फरार होने लगा. उसकी हरकत पर नजर पड़ने पर लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. नाबालिग को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के मलवा थाना क्षेत्र के दीवानीपुर गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा अपनी सहेलियों के साथ खेत पर गई थी. इसी दौरान पास में काम करने वाले एक युवक समीर ने उसको जबरन पकड़ लिया. झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश करने लगा. बाकी लड़कियों ने गांव में जाकर शोर मचा दिया.

इधर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप करने का प्रयास किया और असफल होने पर उसकी बुरी तरह पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया. इसके बाद लोगों को अपनी तरफ आता देख वहां से भागने लगा. लेकिन लोगों ने इसी बीच उसे पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 
डिप्टी एसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी हिरासत में हैं. छात्रा के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. इस मामले में जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएगा उसके मुताबिक आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Advertisement