scorecardresearch
 

गुरुग्राम: 5 वर्षीय मासूम से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की हत्या

परिवार के लोग मासूम को पूरी रात खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और सोमवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक मासूम बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है और बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं हैं.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

साइबर सिटी गुरुग्राम में 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल रविवार को लापता हुई मासूम बच्ची का खून से लथपथ शव नग्न अवस्था मे सेक्टर 66 के सुनसान पड़े कमरे से बरामद हुआ. बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान थे और शव पर एक भी कपड़ा नहीं था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

गुरुग्राम के सेक्टर-66 में मृतक मासूम बच्ची का परिवार मजदूरी कर अपने जीवन का निर्वाह करता था. पश्चिम बंगाल के रहने वाले इस परिवार को ये नहीं पता था कि आज उनके ऊपर दर्द का वो पहाड़ टूटने वाला है, जिसके जख्म शायद कभी नहीं भरेंगे. दरअसल जब मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी उसी दौरान तकरीबन 11 बजे उसके पड़ोस में रहने वाला एक शख्स टॉफी दिलाने के बहाने उसे बुलाया और कुछ ही दूरी पर खाली पड़ी झुग्गियों में ले गया. जहां उसने और किसी को इस बारे में पता नहीं चले, इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया.

Advertisement

परिवार के लोग मासूम को पूरी रात खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और सोमवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक मासूम बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है और बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं हैं. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की पहचान 5 वर्षीय लापता के रूप में हुई.

सूत्रों की माने तो दुष्कर्म के दौरान मासूम को अंदरूनी ब्लीडिंग लगातार होती रही और जब रेप और हत्या के आरोपी का दिल भर गया तो दरिंदे ने पास में पड़ी किसी भारी वस्तु को मासूम के सर पर दे मारा जिससे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. बहरहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.  

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement