दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अब्दुल माजिद बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. इस आतंकी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई दिनों से इस फरार आतंकी की तलाश में थी और खुफिया सूचना के आधार पर माजिद बाबा को शनिवार शाम श्रीनगर से गिरफ्तार किया है.
जैश आतंकी माजिद 2007 में दिल्ली के दीन दयाल मार्ग पर हुए शूट आउट के बाद फरार हो गया था. इस शूट आउट के बाद 3 कश्मीरी और एक पाकिस्तानी आतंकी पकड़े गए थे, निचली अदालत ने इन्हें बरी कर दिया था जबकि दिल्ली हाइकोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी. लेकिन माजिद तबसे ही फरार चल रहा था, इसके साथ एक अन्य फरार आतंकी को भी स्पेशल सेल ने पिछले महीने कश्मीर से ही पकड़ा था.Abdul Majeed Baba, a Jaish-e-Mohammad terrorist with a Rs 2 lakh reward on his head, who was arrested in Srinagar, J&K on 11th May brought to Delhi on transit remand.
— ANI (@ANI)
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि बाबा को श्रीनगर के निकट सौरा से शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक बाबा को श्रीनगर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर उसे दिल्ली लाया जाएगा.