scorecardresearch
 

नाबालिग बहन की शादी से नाराज था बड़ा भाई, सगाई के दिन कर ली खुदकुशी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन की शादी तय हो जाने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली. वह लगातार इस शादी का विरोध कर रहा था. जब परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी तो उसने बहन की सगाई के दिन यह खौफनाक कदम उठा लिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन की शादी तय हो जाने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली. वह लगातार इस शादी का विरोध कर रहा था. जब परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी तो उसने बहन की सगाई के दिन यह खौफनाक कदम उठा लिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला रायपुर से सटे बोरियाकला इलाके का है. जहां 21 वर्षीय मेषराज शेंद्रे अपनी का रिश्ता हो जाने से खफा था. उसने घरवालों को उसकी कम उम्र का हवाला देकर समझाने की कोशिश की. परिजनों से उसकी खूब तू-तू मैं -मैं हुई. लेकिन घरवाले नहीं मानें. इसके बावजूद वे बेटी की शादी की तैयारी में जुटे रहे.

मंगलवार को घर में उनके घर में बहन की सगाई हो रही थी. रस्मे अदा की जा रही थी. उसी दौरान नाराज मेषराज अपने कमरे में गया, लेकिन फिर वापस लौटकर नहीं आया. करीब दो घंटे बाद रिश्तेदारों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आहट नहीं हुई.

Advertisement

बाद में दरवाजा तोडा गया तो मेषराज की लाश पंखे से लटकती हुई दिखाई दी. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर परिजनों के बयाना भी लिए. साथ ही पुलिस ने नाबालिग लड़की की शादी भी रुकवा दी.

एएसपी (ग्रामीण) ओपी शर्मा के मुताबिक नाबालिग लड़की की शादी रोक दी गई है. प्रांरभिक जांच के बाद वर-वधू दोनों पक्षों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा. मेषराज की के बाद गांव में तनाव का माहौल है. कई ग्रामीण वर पक्ष के लोगों पर हमले की तैयारी में हैं. इसके चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement