scorecardresearch
 

बिहारः 48 घंटे बाद भी बैडमिंटन खिलाड़ी के हत्यारे पकड़ से बाहर, ऐसे मिली थी लाश

छानबीन के दौरान सलोनी के भाई को घर के पास स्थित पानी की टंकी के कैंपस में सलोनी की लाश दिखी. परिजन फौरन सलोनी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
X
घर के पास मिली थी सलोनी की लाश
घर के पास मिली थी सलोनी की लाश

बिहार के दरभंगा में एक 20 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. हालांकि पीड़ित परिजनों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया, मगर घर के सामने महज 20 कदमों की दूरी पर शव मिलना और किसी को कानों-कान इसकी खबर न होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है.

दरभंगा जिले की बैडमिंटन चैंपियन सिम्मी सलोनी राष्ट्रीय स्तर की जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी थी. वह कई पदक जीत चुकी थी. प्रतिभा की धनी सिम्मी बैडमिंटन के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना चाहती थी, मगर उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी. किसी ने उसकी कर दी. हत्या किसने की और क्यों की..यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब न तो घरवालों के पास है और न ही पुलिस के पास.

Advertisement

बताते चलें कि सिम्मी खिलाड़ी होने के नाते रोज सुबह सवेरे दौड़ने के लिए घर से निकलती थी. घटना वाले दिन भी वह अपने घर वाटरवेज कॉलोनी से करीब साढ़े चार बजे सुबह घर से निकली पर तीन-चार घंटे बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी. तब उसके परिजन सलोनी को खोजने निकले पर सलोनी कहीं नहीं मिली. परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और परिचितों को फोन किया लेकिन सलोनी का कुछ पता न चला.

छानबीन के दौरान सलोनी के भाई को घर के पास स्थित पानी की टंकी के कैंपस में सलोनी की लाश दिखी. परिजन फौरन सलोनी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सलोनी के शरीर पर गहरे जख्मों को देखकर लग रहा था कि किसी ने उसकी बेरहमी से हत्या की है. सलोनी के पिता ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया.

दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह ने भी मौका-मुआयना किया. एसएसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने दर्ज कर लिया है. फोरेंसिक टीम भी केस की तफ्तीश में जुटी है. सलोनी के परिजनों, दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. एसएसपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द इस केस का खुलासा किया जाएगा. बहरहाल समूचा दरभंगा एक नेशनल लेवल की खिलाड़ी को खोने के सदमे में डूबा हुआ है.

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement