scorecardresearch
 

सत्संग भवन में नाबालिग लड़कियों से करता था बलात्कार, एक पीड़िता के गर्भवती होने पर सेवादार गिरफ्तार

बुलंदशहर के ASP (सिटी) शंकर प्रसाद ने बताया कि जिले के एक गांव में सत्संग भवन के बुजुर्ग 'सेवादार' को दो लड़कियों से कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सेवादार लड़कियों को कोई ऐसी दवा देता था, जिससे वे बेहोश हो जाती थीं.

Advertisement
X
रेप का आरोपी सेवादार अब पकड़ा गया है (सांकेतिक फोटो- Meta AI)
रेप का आरोपी सेवादार अब पकड़ा गया है (सांकेतिक फोटो- Meta AI)

Minor Girls Raped in Satsang Bhawan: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक सत्संग भवन के अंदर काम करने वाले सेवादार ने लगातार दो नाबालिग लड़कियों से रेप किया. उसकी करतूत का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उनमें से एक पीड़ित लड़की गर्भवती हो गई. इसके बाद पुलिस ने सत्संग की जगह कुकर्म करने वाले बुजुर्ग सेवादार को गिरफ्तार कर लिया.

बुलंदशहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) शंकर प्रसाद ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के एक गांव में सत्संग भवन के बुजुर्ग 'सेवादार' को दो लड़कियों से कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सेवादार लड़कियों को कोई ऐसी दवा देता था, जिससे वे बेहोश हो जाती थीं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह शर्मनाक मामला तब प्रकाश में आया, जब एक पीड़ित लड़की गर्भवती हो गई. ASP सिटी शंकर प्रसाद ने पीटीआई को बताया कि स्याना थाना क्षेत्र के एक सत्संग भवन में 75 साल का मोहन लाल 'सेवादार' के तौर पर काम करता है. वहां मोहन लाल ने उसी गांव की रहने वाली 13 साल की दो लड़कियों से लगातार बलात्कार किया. वो लड़कियां वहां खेलने जाया करती थीं.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) शंकर प्रसाद अधिकारी ने बताया कि इस मामले का खुलासा होने के बाद दोनों लड़कियों के परिजनों की शिकायत के आधार पर बुधवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. और इसके बाद दबिश देकर आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया. एएसपी शंकर प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Advertisement

एएसपी के मुताबिक, लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला तब प्रकाश में आया जब एक लड़की के परिवार को पता चला कि वह गर्भवती है. किशोरी ने तब अपने परिवार को बताया कि मोहन लाल ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया है. सूत्रों ने बताया कि लड़कियों के साथ बलात्कार करने से पहले लाल उन्हें एक दवा देता था, जिससे वे बेहोश हो जाती थीं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement