scorecardresearch
 

बेटी के बेडरूम में नेकेड आदमी को देख भड़का पिता, उठाई बंदूक और...

बेटी के बेडरूम में दो लोगों को देखकर पिता ने बंदूक निकाल ली. इसके बाद उसने दनादन कई राउंड फायर किए. इस मामले में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है. उस पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. हाल ही में पुलिस ने उसे कोर्ट के सामने पेश किया.

Advertisement
X
पिता ने शुरू कर दी फायरिंग (सांकेतिक फोटो- गेटी)
पिता ने शुरू कर दी फायरिंग (सांकेतिक फोटो- गेटी)

अपनी बेटी के बेडरूम में दो लोगों को देखकर एक शख्स भड़क उठा. उसने उन दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी. इस मामले में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है. उसके खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है. 

Nypost की रिपोर्ट के मुताबिक, 44 साल के आरोपी शख्स का नाम डेने विक्टर मिलर है. उसने अपनी बेटी के बेडरूम में दो लोगों को देख लिया था. उसमें एक शख्स नेकेड हालत में था. ये देखकर वो आगबबूला हो गया और दोनों पर फायरिंग कर दी. फिर खुद पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. 

बताया गया कि 8 मार्च को जिन दो लोगों पर गोली चलाई गई थी वे मिलर के रूममेट्स थे और नशे में धुत थे. पुलिस के सामने मिलर ने कबूल किया कि उसने अपनी बेटी के कमरे में मौजूद दो व्यक्तियों पर फायरिंग की थी. वे अत्यधिक मात्रा में शराब पीकर बेटी के बेडरूम में गलती से घुस गए थे. 

'मैं तुम्हें मार डालूंगा'

खुद मिलर की बेटी ने अपने पिता को सचेत किया था कि उसके कमरे में कोई घुस आया है. लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता मिलर ने फायर कर दिया. जिन दो लोगों पर गोली चलाई गई, उनमें से एक ने कहा- 'मिलर चिल्ला रहा था कि मैं तुम्हें मार डालूंगा.' उसने बेहद नजदीक से तीन-चार राउंड फायर किए. 

Advertisement

फिलहाल, मिलर ली काउंटी शेरिफ कार्यालय की हिरासत में है. 10 अप्रैल को उसे कोर्ट में पेश किया गया. मामले की जांच जारी है. उस पर जानलेवा हमला, घातक हथियार रखने जैसे आरोप लगाए गए हैं. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement