scorecardresearch
 

Gold-Silver Rate: चांदी 5 दिन में ₹13000 सस्ती, जानिए कितना है 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

Gold-Silver Rate Fall: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है और इस हफ्ते के महज पांच कारोबारी दिनों में एमसीएक्स से लेकर घरेलू मार्केट तक में दोनों कीमती धातुएं काफी सस्ती हो गई हैं.

Advertisement
X
इस हफ्ते सोना-चांदी में तगड़ी गिरावट. (Photo: AI ChatGpt)
इस हफ्ते सोना-चांदी में तगड़ी गिरावट. (Photo: AI ChatGpt)

सोना-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह जमकर गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी की वायदा कीमत महज पांच कारोबारी दिनों में ही 13,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा फिसली है. तो सोने का भाव भी टूटा है और ये 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है. आइए जानते हैं अब 20, 22 या 24 कैरेट सोना लेने के लिए आपको कितना पैसा खर्च करना होगा? 

चांदी में दनादन गिरावट 
सबसे पहले बताते हैं कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को Silver Price Crash नजर आया और 2.04 फीसदी 4,836 रुपये की बड़ी गिरावट लेकर ये कीमती धातु 2,32,726 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई. 

5 दिन में इतनी हो गई सस्ती
MCX Silver Price पर नजर डालें, तो वायदा कारोबार में 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत बीते सप्ताह शुक्रवार को क्लोजिंग के समय 2,46,186 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई थी और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो पांच दिन में ही 1 Kg Silver 13,460 रुपये सस्ती हो गई है.  

घरेलू बाजार में चांदी बिखरी
न सिर्फ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, बल्कि घरेलू मार्केट में भी चांदी का भाव टूटा है और ये काफी सस्ता हो गई है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेटेड रेट्स को देखें, तो बीते सप्ताह के शुक्रवार 12 जून को 1 किलो चांदी शाम के समय 2,42,582 रुपये पर बंद हुई थी.

Advertisement

19 जून को कारोबार खत्म होने पर ये गिरते हुए 2,31,973 रुपये प्रति किलो पर आ गई. यानी ये कीमती धातु 10,609 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई. 

Gold Rate भी तेजी से फिसला
चांदी के बाद अब बात करें सोने के भाव की, तो ये कीमती पीली धातु भी चांदी की कीमत की तरह बीते पांच दिनों में तेजी से फिसली है. एमसीएक्स पर 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,50,528 रुपये से फिसलकर 1,47,239 रुपये पर आ गई और 3,289 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हो गई. अकेले बीते शुक्रवार को ही वायदा सोना 2,070 रुपये या 1.39% फिसला. 

घरेलू बाजार में सोने का भाव
अगर घरेलू मार्केट में सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो 12 जून को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,47,800 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन बीते शुक्रवार को ये गिरते हुए 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. अन्य क्वालिटी के गोल्ड रेट देखें, तो 22 Karat Gold (1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम), 20 Karat Gold (1,29,020 रुपये प्रति 10 ग्राम), 18 Karat Gold (1,17,430 रुपये प्रति 10 ग्राम), 14 Karat Gold (93,510 रुपये प्रति 10 ग्राम) पर आ गया. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement