हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत करता है और उसे ऐसी जहग लगाना चाहता है, जहां पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही जोरदार रिटर्न हासिल हो. इससे छोटी-छोटी सेविंग भी मोटे फंड में तब्दील हो सकती है. इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकारी स्कीम्स खासी पॉपुलर हैं. ऐसी ही एक बचत योजना है पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme), जिसमें निवेशक करके आप सिर्फ ब्याज से ही 4.40 लाख रुपये की मोटी कमाई कर सकते हैं.
यहां बता दें कि पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रही स्मॉल सेविंग स्कीम्स बच्चे, बूढ़ों से लेकर महिलाओं तक के लिए मौजूद हैं और इनमें किए गए किसी भी निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सकता लेती है यानी ये Zero Risk Scheme के तौर पर खासी पॉपुलर हैं.
100 रुपये खोलें खासा, ब्याज भी धांसू
Post Office RD Scheme में सरकार की ओर से 6.7 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जाता है. इस स्कीम के तहत महज 100 रुपये से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है. इसमें आयु सीमा की बात करें, तो 18 साल या इससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवा सकता है.
छोटी बचत और मोटा फंड
सरकारी स्कीम में मिल रहे जोरदार ब्याज के लिए इनकी लोकप्रियता में इजाफा तो हुआ ही है, बल्कि अन्य तमाम तरह के लाभ भी निवेशकों को मिल जाते हैं. बात पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की करें, तो इसका मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का है, लेकिन इसे अगले पांच साल तक आगे भी बढ़ा सकते हैं. इस तरह से और भी ज्यादा फायदा लिया जा सकता है और छोटी-छोटी बचत के जरिए भी मोटा फंड जमा किया जा सकता है.
मैच्योरिटी से पहले क्लोजर सुविधा
न सिर्फ आप अपने निवेश को मैच्योरिटी पीरियड से आगे बढ़ा सकते हैं, बल्कि Post Office RD Scheme में मैच्योरिटी से पहले खाता बंद करने की सुविधा भी दी जाती है. प्री-मैच्योर क्लोजर के तहत निवेशक आप चाहें, तो तीन साल तक स्कीम चलाने के बाद इसे बंद कर सकते हैं. अकाउंट होल्डर का निधन होने पर दस्तावेजों में दर्ज नॉमिनी या तो स्कीम को चालू रख सकता है या फिर इसे क्लेम कर सकता है.
Loan लेने की सुविधा भी मौजूद
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में एक और सुविधा मिलती है, जो इसकी पॉपुलैरिटी को बढ़ाने वाली है. दरअसल, अकाउंट खुलवाने के बाद आप स्कीम के तहत लोन का लाभ भी ले सकते हैं. ये लोन निवेश की गई राशि के आधार पर मिलता है. नियमों को देखें, तो एक साल बाद इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और सालभर में जमा राशि का 50 फीसदी तक लोन के रूप में ले सकते हैं. इस पर लगने वाला ब्याज भी महज 2 फीसदी रहता है.
300 रुपये से 15 लाख जुटाने का गणित
Post Office RD Scheme के जरिए आप रोजाना महज 300 रुपये की बचत करते हुए 15 लाख रुपये से ज्यादा का फंड जमा कर सकते हैं. इसकी कैलकुलेशन समझें, तो आप 300 रुपये बचाकर महीने में 9000 रुपये बचा पाएंगे और इसे पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश करें. पांच साल की मैच्योरिटी पर आपके द्वारा जमा की गई रकम 5.40 लाख रुपये होगी, लेकिन कुल फंड 6 लाख रुपये से ज्यादा होगा. वहीं इसे पांच साल के लिए और आगे बढ़ाने पर आपकी जमा राशि 10.80 लाख रुपये होगी, लेकिन आपका फंड बढ़कर 15.20 लाख रुपये हो जाएगा.
ब्याज से ही 4.40 लाख रुपये की कमाई
300 रुपये प्रति दिन और 9000 रुपये महीने के निवेश के जरिए 10 साल में किया गया कुल निवेश जहां 10,80,000 रुपये होता है, तो वहीं मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल रकम 15,20,889 रुपये होगी. इसमें 4,40,889 रुपये ब्याज होगा. यानी इस सरकारी स्कीम में निवेश करके आप सिर्फ ब्याज के जरिए ही 4.40 लाख रुपये की मोटी कमाई कर लेंगे. आप अपनी कमाई और सेविंग के आधार पर निवेश की रकम को घटा या बढ़ा सकते हैं.