scorecardresearch
 

Rule Change: HDFC बैंक ने बदला नियम... 1 अप्रैल से UPI विड्रॉल पर लगेगा चार्ज, जानें डिटेल

एचडीएफसी बैंक ने बड़ा ऐलान किया है. अब यूपीआई एटीएम से कैश निकालने पर चार्ज लग सकता है. हालांकि इसके लिए मंथली फ्री लिमिट भी तय की गई है.

Advertisement
X
एचडीएफसी बैंक ने बदला नियम. (Photo: File/ITG)
एचडीएफसी बैंक ने बदला नियम. (Photo: File/ITG)

प्राइवेट सेक्‍टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने बड़ा फैसला लिया है, जो 1 अप्रैल से देश में लागू होने जा रहा है. अगर आप यूपीआई के जरिए आप पैसा निकालते हैं तो अब फ्री लिमिट खत्‍म हो गई है. अब कस्‍टमर्स को चार्ज देना होगा. 

बैंक ने कहा है कि अगर कोई ग्राहक उसके एटीएम से UPI का यूज करते हुए कैश निकालता है तो उसे मंथली फ्री ATM लेनदेन की लिमिट में गिना जाएगा और अगर फ्री लिमिट पार हो जाती है, तो चार्ज लगेगा. पहले यूपीआई को लेकर यह चार्ज लागू नहीं था. 

कितने ट्रांजेक्‍शन तक फ्री विड्रॉल? 
अगर आपके पास सेविंग अकाउंट है और आप एचडीएफसी बैंक ATM का यूज करते हुए कैश विड्रॉल करते हैं तो HDFC Bank के ग्राहकों के लिए 5 मंथली फ्री ट्रांजेक्‍शन दिए जाते हैं. वहीं अन्‍य बैंक के कस्‍मर्स मेट्रो सिटी में 3 ट्रांजेक्‍शन फ्री में कर सकते हैं. नॉन-मेट्रो सिटी वालों को 5 फ्री ट्रांजेक्‍शन दिए जाते हैं. अगर ये मंथली लिमिट खत्‍म हो जाती है तो चार्ज लागू होगा. 

कितना लगेगा चार्ज? 
लिमिट समाप्‍त होने के बाद 1 अप्रैल से एटीएम से यूपीआई कैश विड्रॉल पर चार्ज देना होगा. यह चार्ज हर ट्रांजेक्‍शन पर 23 रुपये प्‍लस टैक्‍स देना होगा. अभी ये चार्ज सिर्फ एचडीएफसी बैंक के एटीएम यूज करने पर लागू हो रहा है. 

Advertisement

भारत के बाहर ATM इस्तेमाल करने पर चार्ज 
HDFC बैंक विदेश में ATM इस्तेमाल करने पर भी खास चार्ज लगाता है. नॉन -मैनेज्‍ड सेक्‍शन के लिए, हर बैलेंस इन्क्वायरी पर 25 रुपये प्‍लस टैक्‍स लागू होगा. हर कैश विड्रॉल पर 125 + टैक्स लागू. साथ ही 3.5% क्रॉस करेंसी मार्कअप लगता है. मैनेज्ड सेगमेंट के लिए, हर कैश विड्रॉल पर 110 + लागू टैक्स + 3.5% क्रॉस-करेंसी मार्कअप लगेगा. इसके अलावा, बैलेंस इन्‍क्वॉयरी पर 15 रुपये और टैक्‍स लगेगा. 

इन एचडीएफसी बैंक ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन
करंट अकाउंट – बिज लाइट+, बिज प्रो+, बिज अल्ट्रा+, बिज़ एलीट+, फ्लेक्सी, प्लस, एक्टिव, एसेंट, मैक्स एडवांटेज, मैक्स, प्रोफेशनल, ईकॉम, एपेक्स, अल्टिमा, फ्लेक्सी, मर्चेंट एडवांटेज प्लस करंट अकाउंट, मर्चेंट एडवांटेज करंट अकाउंट और सुप्रीम करंट अकाउंट, स्टार्टअप करंट अकाउंट, स्मार्टअपमैक्स, स्मार्टअप ग्रोथ और गीगा करंट अकाउंट इन अकाउंट पर अनलिमिटेड ट्रांजेक्‍शन लागू होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement