scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Silver Price Fall: चांदी 2000 रुपये और सस्ती, अभी नहीं तो कब खरीदेंगे? जान लें नए रेट

चांदी की कीमत में आज भी गिरावट
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमत (Gold-Silver Rate) में लगातार बदलाव हो रहा है. बुधवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर कीमती धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. खासतौर पर चांदी के दाम में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है और ये कीमती धातु अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. अगर आप फेस्टिव सीजन में चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये बेहतरीन मौका आपके पास है. आइए जानते हैं 1 Kg Silver के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे? (Photo: ITG)

चांदी में दनादन गिरावट जारी 
  • 2/6

चांदी में दनादन गिरावट जारी 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत (MCX Silver Rate) पर नजर डालें, तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी ओपन होते ही फिसलकर 1,77,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. इससे पहले बीते कारोबारी दिन ये कीमती धातु 1,79,698 रुपये पर बंद हुई थी. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 1 किलो चांदी का भाव 2098 रुपये कम हो गया है. (Photo: Reuters)

महीनेभर में 60000 रुपये सस्ती
  • 3/6

महीनेभर में 60000 रुपये सस्ती
बीते 4 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चांदी की कीमत में आई गिरावट पर गौर करें, तो महीने भर में इसका भाव बुरी तरह क्रैश (Silver Price Crash) हुआ है. दरअसल, 1 किलो चांदी की वायदा कीमत 4 अक्टूबर को एमसीएक्स पर कारोबार खत्म होने पर 2,37,658 रुपये थी और बुधवार 4 नवंबर को MCX पर कमोडिटी ट्रेड की शुरुआत होते ही सिल्वर गिरकर 1,77,600 रुपये पर आ गई. यानी ये इस एक महीने में 60,058 रुपये सस्ती हुई है. (Photo: Reuters)

Advertisement
हाई से अब इतना घटा सिल्वर प्राइस 
  • 4/6

हाई से अब इतना घटा सिल्वर प्राइस 
बात अगर चांदी की वायदा कीमत के लाइफ टाइम हाई लेवल से आई गिरावट के बारे में करें, तो बता दें कि MCX Silver Price ने इस साल जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया था. इसके बाद चांदी की कीमत क्रैश होती चली गई. फिलहाल के भाव से तुलना करें, तो 1 Kg Silver Price अपने हाई से अब 2,42,448 रुपये सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

सोना खुलते ही फिसला, फिर...
  • 5/6

सोना खुलते ही फिसला, फिर...
चांदी के बाद अब बात करें, MCX Gold Rate Update के बारे में, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बीते कारोबारी दिन 1,39,452 रुपये पर बंद हुआ था और बुधवार को जैसे ही वायदा कारोबार की शुरुआत हुई ये कीमती पीली धातु मामूली फिसलकर 1,39,177 रुपये पर आ गई. हालांकि, इसके बाद इसमें करीब 150 रुपये की तेजी भी देखने को मिली. (Photo: Reuters)

एक महीने में कितना टूटा Gold? 
  • 6/6

एक महीने में कितना टूटा Gold? 
चांदी की तरह ही बात करें, महीनेभर में सोने की वायदा कीमत में आए बदलाव के बारे में, तो MCX Silver Price बीते महीने 5 अक्टूबर को 1,49,316 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और 4 नवंबर को इसका भाव गिरकर 1,39,177 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से सोना महीनेभर में ही 10,139 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. (Photo: Reuters)

(नोट: सोना-चांदी या फिर गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement