scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

LPG Rule Change: 1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर बुकिंग का बदलेगा नियम, सरकार ने बताया- अब क्या करना है

1 अक्टूबर से बदल रहा एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का नियम
  • 1/7

अक्टूबर महीने की शुरुआत एलपीजी यूजर्स के लिए बड़े बदलाव (Rule Change For LPG) के साथ होने वाली है और इसके बारे में हर किसी को जान लेना जरूरी है. दरअसल, सरकार 1 अक्टूबर 2026 से घरेलू LPG Cylinder Booking का नियम बदल रही है और नए नियम के तहत अब बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) को अनिवार्य किया जा रहा है. सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि एलपीजी को लेकर यह बदलाव करने की वजर क्या है? (Photo: File/ITG)

LPG सिलेंडर के लिए ये काम जरूरी 
  • 2/7

LPG सिलेंडर के लिए ये काम जरूरी 
सरकार की ओर से घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का जो नियम बदल रहा है. उसे लेकर सरकार ने तस्वीर साफ कर दी है और कहा है कि रेग्युलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर लागू सब्सिडी के साथ LPG रिफिल बुक करने के लिए अब उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा. मोदी सरकार के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य सब्सिडी वाले सिलेंडरों का लाभ (LPG Subsidy Benefit) केवल पात्र परिवारों तक पहुंचाना है. (Photo: ITG)

1 अक्टूबर से चूके, तो महंगा पड़ेगा सिलेंडर  
  • 3/7

1 अक्टूबर से चूके, तो महंगा पड़ेगा सिलेंडर  
LPG Booking Rule Change अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर से लागू होने के बारे में जानकारी देने के साथ ही सरकार ने ये भी बताया है कि अगर एलपीजी यूजर तय डेडलाइन तक इस काम को पूरा करने से चूक जाते हैं, तो फिर क्या होगा? नियम के मुताबिक, जो कस्टमर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराना चाहते या किसी कारण इसे पूरा नहीं कर पाते हैं, उन्हें LPG सिलेंडर मिलना बंद नहीं होगा. बल्कि उन्हें सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना होगा और सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी (Govt Subsidy On LPG Cylinder) का लाभ नहीं मिलेगा. (Photo: File/ITG)

Advertisement
27 करोड़ लोग कर चुके, आप कब करेंगे?
  • 4/7

27 करोड़ लोग कर चुके, आप कब करेंगे?
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से पेश किए गए आंकड़ों पर नजर डालें, तो शनिवार 19 सितंबर तक देश के 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ताओं बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया था. ये आंकड़ा कुल एलपीजी यूजर्स का करीब 89.9 फीसदी है. यहां बता दें कि जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा इसे करने की जरूरत नहीं है. (Photo: PTI)

सरकार के कदम से क्या फायदा? 
  • 5/7

सरकार के कदम से क्या फायदा? 
LPG Cylinder Subsidy की बात करें, तो सितंबर 2026 में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी करीब 210 रुपये है. जिन एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है, वे इसे पूरा करने के बाद सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर बुक कर सकेंगे. सरकार के इस कदम से होने वाले फायदे की बात करें, तो इससे घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडरों का व्यावसायिक और औद्योगिक इस्तेमाल रोकने के साथ डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शन की पहचान में मदद मिलेगी. (Photo: ITG)

देश में लंबे समय से जारी अभियान
  • 6/7

देश में लंबे समय से जारी अभियान
देशभर में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अभियान नया नहीं है, बल्कि ये तो अक्टूबर 2023 से ही जारी है. इसकी डेडलाइन को सरकार की ओर से कई बार बढ़ाया जा चुका है. पहले ये जरूरी काम इस साल 30 जून तक करना था, लेकिन एलपीजी यूजर्स को राहत देते हुए सरकार ने इसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2026 तक कर दिया था. अब 1 अक्टूबर तक इसे हर हाल में करना जरूरी है. सरकार ने भी उन यूजर्स से इस काम को करने की अपील की, जिन्होंने बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है. (Photo: File/ITG)

ऐसे करें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन?
  • 7/7

ऐसे करें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन?
LPG उपभोक्ताओं को इस काम के लिए कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है, बल्कि LPG सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करा सकते है. या फिर अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर पहुंचकर भी इस प्रोसेस को पूरा करने की सुविधा दी गई है. घर बैठे अगर इसे पूरा करना है, तो सरकारी ऑयल कंपनियों के मोबाइल ऐप IndianOil ONE, HelloBPCL और HP PAY के जरिए प्रोसेस पूरा कर सकते हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement