scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

LIC Best Scheme: 10वीं पास हैं, तो हर महीने होगी ₹7000 की कमाई, LIC की गजब स्कीम

एलआईसी की खास है ये स्कीम
  • 1/6

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC हर वर्ग के लिए बीमा पॉलिसी पेश करती है. इस बीच एलआईसी की एक योजना खासतौर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चल रही है, इसमें महिलाएं कम से कम 7000 रुपये महीना कमा सकती हैं. इस सरकारी योजना का नाम एलआईसी बीमा सखी (LIC Bima Sakhi) है.

ग्रामीण महिलाएं बन रहीं बीमा एजेंट
  • 2/6

ग्रामीण महिलाएं बन रहीं बीमा एजेंट
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी, जो खासी पॉपुलर है और इससे जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस बीमा सखी योजना के जरिए ग्रामीण महिलाओं को बीमा एजेंट बनने, आजीविका कमाने और गांवों में बीमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने का मौका दिया जाता है. इससे न सिर्फ गांव की महिलाओं को आजीविका के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि देश के वंचित क्षेत्रों में बीमा की पहुंच में सुधार हो रहा है. (Photo: ITG)

10वीं पास के लिए कमाई का मौका 
  • 3/6

10वीं पास के लिए कमाई का मौका 
LIC Bima Sakhi के तहत 18 से 70 साल की आयु की महिलाएं आवेदन करने के योग्य हैं, जिन्‍होंने कम से कम 10वीं क्‍लास तक पढ़ाई पूरी कर ली है. यानी 10वीं पास के लिए कमाई का बेहतरीन मौका LIC दे रही है. इस योजना की खासियत ये है कि इसमें शामिल होने वाली महिलाओं को पॉलिसी बिक्री से अर्जित कमीशन के अलावा शुरुआती तीन सालों के लिए एक निश्चित स्टाइपेंड भी दिया जाता है. (Photo: File/ITG)

Advertisement
टारगेट पूरा, तो कमीशन भी पक्का 
  • 4/6

टारगेट पूरा, तो कमीशन भी पक्का 
एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को लगातार तीन महीने निर्धारित स्टाइपेंड दे रही है. इससे जुड़े नियमों को देखें, तो पहले साल के दौरान महिलाओं को प्रत्येक माह 7,000 रुपये दिए जाते हैं, जबकि दूसरे साल ये एक हजार रुपये कम मंथली 6,000 रुपये, इसके अलावा तीसरे साल तक राशि घटकर 5,000 रुपये हो जाती है. यहां बता दें कि सेल टारगेट हासिल करने या उससे आगे निकलने वाली महिलाओं को अतिरिक्त कमीशन भी दिए जाते हैं. 3 साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, वे एक एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं. इसमें शर्त है कि पहले साल के दौरान खोली गईं कम से कम 65 प्रतिशत पॉलिसियां चालू रहनी चाहिए. (Photo: ITG)

ट्रेनिंग भी देती है बीमा कंपनी  
  • 5/6

ट्रेनिंग भी देती है बीमा कंपनी  
इस सरकारी योजना के तहत काम करने की पूरी स्‍वतंत्रता दी गई है. LIC की ओर से महिला बीमा एजेंटों को ट्रेनिंग भी दी जाती है. इसमें जुड़ने वालीं महिलाओं को पहले तीन सालों के लिए स्टाइपेंड के साथ ही खास ट्रेनिंग मिलती है. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाती है. इस योजना में मौजूदा एलआईसी एजेंट और कर्मचारियों के रिश्‍तेदारों को अयोग्‍य माना जाएगा. (Photo: ITG)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
  • 6/6

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
LIC Bima Sakhi योजना से जुड़ने के लिए महिला उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकती हैं. इससे जुड़ी रजिस्‍ट्रेशन डिटेल और आवेदन पत्र आधिकारिक एलआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध है. जहां पर जाकर आप मांगे गए तमाम डॉक्‍यूमेंट को अपलोड करके फॉर्म सब्मिट कर अप्‍लाई कर सकती हैं. जरूरी डॉक्युमेंट्स की बात करें, तो आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, एजुकेशन प्रूफ की जरूरत होती है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement