scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Business Idea: कैसे 1 लाख रुपये महीने आसानी से कमाया जा सकता है? ये 4 तरीके

बिजनेस आइडिया
  • 1/9

एक लाख रुपये महीने कमाना पूरी तरह से संभव है, आसान भी है. लेकिन  बिना मेहनत और आइडिया का ये मुमकिन भी नहीं है. देश तेजी से बदल रहा है. नौकरियां खतरे में दिख रही हैं. युवा जॉब से ज्यादा अपना बिजनेस पर फोकस कर रहा है, वहीं जो लोग जॉब में हैं, उनपर छंटनी का खतरा हमेशा मंडराते रहता है. ऐसे में स्किल्स के हिसाब बिजनेस ही विकल्प बच जाता है. (Photo: AI)

केवल सैलरी भरोसे नहीं रह सकते
  • 2/9

यही नहीं, आज के बदलते आर्थिक दौर में केवल फिक्स्ड सैलरी पर निर्भर रहना लोगों के लिए कठिन होता जा रहा है. महंगाई और बढ़ती जरूरतों के बीच अधिकांश लोग ऐसे अवसरों की तलाश में हैं, जहां जॉब छोड़कर हर महीने करीब 1 लाख रुपये कमाया जा सकता है. बिजनेस एक्सपर्ट्स और आर्थिक विश्लेषकों का भी मानना है कि यह पूरी तरह से संभव है. 

बिजनेस आइडिया
  • 3/9

हालांकि, इसके लिए सही स्किल, सटीक रणनीति और शुरुआती 6 से 12 महीनों के मेहनत की आवश्यकता होती है. आइए जानते हैं वे कौन-से 4 प्रमुख बिजनेस हैं, जहां काम शुरू करने के बाद 1 लाख रुपये महीने बनाया जा सकता है. 

Advertisement
डिजिटल स्किल्स और फ्रीलांसिंग
  • 4/9

1. डिजिटल स्किल्स और फ्रीलांसिंग
टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब काम केवल आपके शहर तक सीमित नहीं रह गया है. भारत में बैठकर अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के क्लाइंट्स के लिए काम करना एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है. इसके लिए आप फुल-स्टैक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, परफॉर्मेंस मार्केटिंग (Meta & Google Ads), UI/UX डिजाइनिंग और हाई-एंड वीडियो एडिटिंग जैसे काम घर बैठे कर सकते हैं. 
 

डिजिटल स्किल्स और फ्रीलांसिंग से अच्छी कमाई
  • 5/9

अगर कमाई की बात करें तो कोई प्रोफेशनल महीने में केवल 3 से 4 विदेशी क्लाइंट्स के लिए प्रोजेक्ट आधारित काम करता है और हर क्लाइंट $350 से $400 (करीब 30 हजार-35 हजार) चार्ज करता है, तो महीने की कुल आय आसानी से 1 लाख रुपये के पार पहुंच जाती है. 

बी2बी सर्विस और कंसल्टेंसी
  • 6/9

2. बी2बी सर्विस और कंसल्टेंसी
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक कंपनियों को सही टैलेंट और सही सर्विस देने वाले मीडियेटर्स की भारी मांग है. खुद अकेले काम करने के बजाय 2-3 लोगों की छोटी टीम बनाकर एजेंसी चलाना बेहद लाभदायक साबित हो रहा है. काम ये रहेगा कि कॉर्पोरेट कंपनियों को योग्य कर्मचारी उपलब्ध कराना. आमतौर पर एक सफल प्लेसमेंट पर कंपनी उम्मीदवार की एक महीने की सैलरी का करीब 8.33% कमीशन देती है. महीने में केवल 10 प्लेसमेंट से 1 लाख रुपये का लक्ष्य पूरा हो जाता है. इसके लिए आपको अपने लोकल में डॉक्टरों, अस्पतालों, कोचिंग संस्थानों और स्टोर्स की डिजिटल ब्रांडिंग और गूगल रैंकिंग संभालना होगा.

डिस्ट्रीब्यूशन, बी2बी सप्लाई और ब्रोकरेज
  • 7/9

3. डिस्ट्रीब्यूशन, बी2बी सप्लाई और ब्रोकरेज
जहां हर दिन बड़ा टर्नओवर होता है, वहां कम मार्जिन भी बड़ा मुनाफा देता है. सप्लाई चेन और रियल एस्टेट दो ऐसे पारंपरिक सेक्टर हैं, जहां 1 लाख रुपये का आंकड़ा छूना संभव है. ई-कॉमर्स सेलर्स और लोकल मैन्युफैक्चरर्स को कार्टन बॉक्स, बबल रैप और टेप की बल्क सप्लाई करना.
वहीं रियल एस्टेट सेक्टर में ब्रोकरेज का काम भी तेजी से बढ़ रहा है. कमर्शियल या रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में मध्यस्थता करना होगा. 25 से 30 लाख रुपये की एक भी डील कराने पर 1% से 2% का कमीशन करीब 1 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. 

ई-कॉमर्स और निश रिटेल
  • 8/9

4. ई-कॉमर्स और निश रिटेल
पारंपरिक दुकानों के बजाय अब ऑनलाइन और डिलीवरी-बेस्ड मॉडल कम लागत में ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं. इसी कड़ी में सीधे निर्माताओं से प्रोडक्ट्स खरीदकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बेचना एक शानदार बिजनेस है. खासकर होम डेकोर, किचन टूल्स, या स्पोर्ट्स आइटम को सीधे मैन्युफैक्चरर से उठाकर अमेजन, फ्लिपकार्ट और Meesho पर बेच सकते हैं. जहां 30 फीसदी तक मार्जिन आम बात है. यानी महीने में 4 लाख रुपये का सेल करके एक लाख रुपये कमाया जा सकता है. 

एक साल तक कड़ी मेहनत जरूरी
  • 9/9

हालांकि किसी भी बिजनेस को शुरू करते समय अगले 3-4 महीनों के खर्चों के लिए बैकअप फंड जरूर रखें. बाजार में जिस चीज की मांग है, पहले उसे सीखें. बिना स्किल या अनुभव के बड़ा रिटर्न पाना नामुमकिन है. सही स्किल सेट या बिजनेस मॉडल चुनकर 6 महीने से 1 साल तक निरंतर काम किया जाए, तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement