scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Rates: हाई से अभी भी ₹2 लाख चांदी सस्ती, सोना 50000 रुपये सस्ता, आज कीमतों में बड़ा उलटफेर

गोल्ड-सिल्वर रेट में बड़ा उलटफेर
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में बुधवार को अचानक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. बीते कुछ दिनों से लगातार टूट रहे गोल्ड-सिल्वर रेट्स अचानक से खुलने के साथ ही उछल पड़े. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी झटके में 7500 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा महंगी हो गई, तो सोने की वायदा कीमत में भी उछाल आया है. हालांकि, इस तेजी के बाद भी 1 Kg Silver Price अपने हाई से 2.05 लाख रुपये सस्ती मिल रही है. (Photo: File/ITG)

चांदी की कीमत खुलते ही उछली
  • 2/6

चांदी की कीमत खुलते ही उछली
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में आए चेंज के बारे में, तो 3 जुलाई की एक्सपायरी वाला MCX Silver Rate ओपनिंग के साथ ही उछलकर 2,52,000 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंचा, जबकि बीते कारोबारी दिन कमोडिटी मार्केट में ये कीमती धातु 2,44,316 रुपये पर क्लोज हुई थी. इस हिसाब से देखें, तो वायदा चांदी रेट 7,684 रुपये प्रति किलो कम हो गया. (Photo: Reuters)

तेजी के बाद भी हाई से 2 लाख रुपये सस्ती
  • 3/6

तेजी के बाद भी हाई से 2 लाख रुपये सस्ती
भले ही काफी दिनों बाद चांदी की कीमत में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है, लेकिन इस तेजी के बावजूद Silver Price एमसीएक्स पर अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 2,05,328 रुपये प्रति किलो तक कम है. बता दें कि इस साल जनवरी महीने में इस एक्सपायरी वाली चांदी ने 4,57,328 रुपये का हाई लेवल छुआ था, लेकिन इसे टच करने के बाद ये लगातार क्रैश (Silver Price Crash From High) होती नजर आई. (Photo: Reuters) 

Advertisement
Gold Rate इतना बदल गया 
  • 4/6

Gold Rate इतना बदल गया 
न सिर्फ चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है, बल्कि MCX Gold Rate भी उछला है. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को 10 Gram 24 Karat Gold का वायदा भाव 1,49,753 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन बुधवार को कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग ओपन होने के साथ ही ये उछलकर 1,52,182 रुपये पर जा पहुंचा. यानी ये कीमती पीली धातु 2429 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगी हो गई. (Photo: File/ITG)

सोना हाई से अभी 50000 रुपये सस्ती
  • 5/6

सोना हाई से अभी 50000 रुपये सस्ती
चांदी की तरह ही सोना ताजा उछाल के बाद भी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ता बना हुआ है. पीली धातु ने भी जनवरी महीने में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एमसीएक्स पर 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था और इस लेवल पर पहुंचने के बाद सोने का भाव भी क्रैश (Gold Crash From High) होता चला गया. फिलहाल, ताजा भाव से तुलना करें, तो गोल्ड 50,802 रुपये सस्ता मिल रहा है. (Photo: Reuters)

खरीदारी से पहले घरेलू मार्केट का जानें भाव
  • 6/6

खरीदारी से पहले घरेलू मार्केट का जानें भाव
अगर आप सोना-चांदी में निवेश या फिर गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर घरेलू मार्केट में Gold-Silver Price जान लेना जरूरी है. जहां एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं के भाव बढ़े हैं. वहीं बीते कारोबारी दिन घरेलू मार्केट में भी ये मामूली बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ था. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,636 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, तो वहीं 2,39,502 रुपये पर खुलने के बाद शाम के समय 2,40,465 रुपये पर बंद हुई. यहां बता दें कि सर्राफा दुकान पर सोना-चांदी खरीदते समय जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी देना होता है. (Photo: Reuters)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement