scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Crash: अचानक चांदी में भूचाल... ₹13000 सस्ती, सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे फिसला

सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट
  • 1/8

सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने का भाव तेजी से गिरकर 1.50 लाख रुपये के नीचे आ चुका है और चांदी का भी भाव तेजी से टूटा है. एक किलो चांदी की कीमत झटके में 13,000 रुपये टूट चुकी है. यह गिरावट तब आई है, जब अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता हो चुका है और फेडरल रिजर्व बैंक ने अपने रेट को बरकरार रखा है.

कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी इतना सस्‍ता 
  • 2/8

कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी इतना सस्‍ता 
MCX पर सोने का भाव 4,000 रुपये से ज्‍यादा या करीब 3 फीसदी गिरकर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है. चांदी की कीमत 13,000 रुपये से ज्‍यादा या 5.30 फीसदी टूटकर 2,38,600 रुपये प्रति किलो पर आ चुकी है. 

24 कैरेट सोने का भाव 
  • 3/8

24 कैरेट सोने का भाव 
सर्राफा बाजार में शाम का कारोबार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का भाव करीब 2000 रुपये घटकर 1,48,043 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,653 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,11,070 रुपये पर था. 

Advertisement
सर्राफा बाजार में चांदी भी टूटी
  • 4/8

सर्राफा बाजार में चांदी भी टूटी
बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. चांदी की कीमत 7,500 रुपये गिर गई है, जिस कारण यह 2.40 लाख रुपये प्रति किलो पर आ चुकी है. चांदी की कीमत के साथ ही प्‍लेटिनम भी 2700 रुपये टूटकर 6,0158 रुपये पर आ चुकी है.

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव 
  • 5/8

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव 
ग्‍लोबल लेवल पर सोने का भाव 118 डॉलर या 2.70 फीसदी टूटकर 4,262.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की कीमत 4.5 डॉलर या 6.30 फीसदी टूटकर 66.295 डॉलर प्रति औंस पर आ चुकी है. सोने और चांदी का यह फैसला फेड रेट के फैसले को लेकर माना जा रहा है. 

क्‍यों आई सोने-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट? 
  • 6/8

क्‍यों आई सोने-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट? 
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी जून 2026 की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया. फेडरल फंड्स रेट को 3.50% से 3.75% के दायरे में ही बरकरार रखा है. हालांकि, अधिकारियों ने संकेत दिया है कि महंगाई ऊंची बनी रहने के कारण इस साल के अंत तक दरों में बढ़ोतरी की संभावना है. 

बुलियन बाजार को इस बात का है डर
  • 7/8

महंगाई बढ़ने और ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी के डर से सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. फेड के चेयरमैन केविन वार्श ने कहा है कि महंगाई को लेकर चिंता बनी रहेगी और हमारा फोकस इसे 2 फीसदी तक लाना है. 

 

डिस्‍क्‍लेमर
  • 8/8

(नोट- सोना और चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement