शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही सोने-चांदी के भाव में भी भारी गिरावट देखने को मिला है. सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बुरी तरह टूटा था, जिसके साथ कमोडिटी मार्केट में भी भारी गिरावट आई थी. सोना-चांदी भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था, जिस कारण दो दिनों में इनके भाव काफी नीचे आ चुके हैं.
पिछले दो दिनों के दौरान मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोना 5000 रुपये टूटकर 1,45,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. जबकि चांदी की कीमत 10,000 रुपये से ज्यादा गिरकर 2,24,500 रुपये प्रति किलो पर आ चुकी है.
इतना ही नहीं कमोडिटी मार्केट में आज भी इन धातुओं में गिरावट देखी जा रही है. 5 अक्टूबर फ्यूचर के लिए सोना 600 रुपये गिर चुका है और चांदी करीब 2800 रुपये टूट चुकी है.
क्यों आ रही सोने-चांदी के भाव में गिरावट?
सोने और चांदी के भाव में गिरावट की एक खास वजह अमेरिकी बॉन्ड यील्ड है. 10 साल का ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है. बॉन्ड मार्केट में उछाल के कारण सोने और चांदी के भाव में गिरावट लाता है. दूसरी बड़ी वजह- अमेरिका के आंकड़े एक और फेड रेट हाइक का संकेत दे रहे हैं. इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊपर बनी हुई हैं.
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव
ग्लोबल बाजार में सोमवार को सोना 4 फीसदी गिरकर 7 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 4.5% गिरी थी. अभी सोना 4,173.85 डॉलर प्रति औंस पर है और चांदी 61.213 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है.