बीते माह जून में टेलिकॉम इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियों के ग्राहंको की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ोत्तरी हुई हैं. यह भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों में यह बात कही गई है.
सबसे आगे कौन?
नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में आईडिया सेल्युलर नंबर 1 हैं इसके ग्राहंकों की संख्या में सबसे तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. ऑपरेटर्स एसोसियएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने बुधवार को बाताया कि ने जून माह में 16.2 लाख नए जीएसएम उपभोक्ता जोड़े जो अन्य सर्विस प्रोवाइडरों से कहीं ज्यादा है.
आईडिया के बाद एयरटेल ने जून माह में 12.2 लाख नए उपभोक्ता जोड़े. इसके बाद बाद यूनीनॉर ने 4.2 लाख, वोडाफोन ने 3.9 लाख, एयरसेल ने 3 लाख और एमटीएनएल ने 20 हजार नए उपभोक्ता जोड़े.
एक अरब उपभोक्ता
ट्राई द्वारा जारी बयान के मुताबिक, भारत में अप्रैल 2015 के अंत तक की संख्या 99.971 करोड़ थी, जो मई 2015 तक बढ़कर 100.205 करोड़ हो गई.
इनपुट : आईएएनएस