scorecardresearch
 

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 64.34 अंकों की मजबूती के साथ 25,333.98 पर खुला.

Advertisement
X

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मजबूती का रुख बना हुआ है. सुबह 9.25 बजे 104.09 अंकों यानी 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,373.73 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 36.30 अंकों यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,749.35 पर कारोबार करते देखे गए.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह 64.34 अंकों की मजबूती के साथ 25,333.98 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.1 अंकों की बढ़त के साथ 7,733.15 पर खुला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement