scorecardresearch
 
बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 171 अंक ऊपर बंद

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को रिकवरी के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 171 अंक की तेजी के साथ 25,823 पर और निफ्टी 34 अंक की तेजी के साथ 7,846 पर बंद हुआ.

Advertisement
X

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 125.31 अंक की गिरावट के साथ 25,526.53 पर खुला और 171 अंक या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 25,823 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,934 के ऊपरी और 25,386 के निचले स्तर को छुआ.

वहीं, का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 74.65 अंक की गिरावट के साथ 7,737.35 पर खुला और 34 अंक या 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 7,846 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,883 के ऊपरी और 7,723 के निचले स्तर को छुआ.

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी का रुख देखने को मिला. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 10,574 पर पहुंचा. वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 10,880 पर पहुंचा.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement