निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 30 जून 2015 को समाप्त तिमाही के दौरान 20.72 फीसदी बढ़कर 2,695.72 करोड़ रुपए हो गया. बैंक को वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान 2,233.04 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था.
HDFC बैंक ने बीएसई को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय 26.25 फीसदी बढ़कर 16,502.97 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 13,070.65 करोड़ रुपए थी. बैंक का ब्याज मार्जिन अप्रैल से जून की तिमाही में हल्का घटकर 4.3 फीसदी रह गया जो पिछले साल की इसी अवधि में 4.4 फीसदी था.
बैंक की ब्याज से आय 23.5 फीसदी बढ़कर 6,388.8 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 5,171.6 करोड़ रुपए थी. अप्रैल से जून 2015 की तिमाही में बैंक की अन्य आय 33 फीसदी बढ़कर 2,461.9 करोड़ रुपए हो गई.