scorecardresearch
 

फॉर्चून ने अमेजन के बॉस को विष्णु के अवतार में दिखाया

अपने कवर पेज पर फॉर्चून मैगजीन ने भगवान विष्णु के रूप में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की तस्वीर प्रकाशित की है. इस कवर पेज को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही विवाद खड़ा हो गया.

Advertisement
X
भगवान विष्णु के रूप में सीईओ जेफ बेजोस की तस्वीर
भगवान विष्णु के रूप में सीईओ जेफ बेजोस की तस्वीर

फॉर्चून मैगजीन ने अपने कवर पर हिन्दुओं के देवता भगवान विष्णु के रूप में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की तस्वीर प्रकाशित की है. अमेरिका में रहने वाले हिन्दुओं ने इस विवादित तस्वीर पर कड़ा विरोध जताया है. इस कवर पेज को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही विवाद खड़ा हो गया.

जनवरी महीने की में छपी एक फीचर स्टोरी में अमेजन कंपनी की भारत में पहुंच के बारे में बताया गया है. इस स्टोरी का टाइटल बताता है कि बेजोस का लक्ष्य आने वाले समय में खरबों डॉलर के बाजार को कवर करना है.

भगवान विष्णु हिन्दुओं के सम्मानित देवता हैं जिनकी पूजा घरों और मंदिरों में की जाती है. इनकी तस्वीर को है. मैगजीन के इस नए एडिशन के कवर फोटो से सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग तरह तरह से इसकी आलोचना कर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.

Advertisement
Advertisement