सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया द्वारा 800 अतिरिक्त चालक दल सदस्यों और कमांडरों सहित करीब 250 पायलटों की नियुक्ति से इस वित्त वर्ष में एयरलाइंस का वेतन बिल 100 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा.
पिछले कुछ साल से आ रही है. एयरलाइंस के सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा विभिन्न वर्गो में पदोन्नति तथा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से भी कंपनी की कर्मचारियों की लागत बढ़ेगी. 31 मार्च, 2016 की अवधि में इसके 3,200 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है.
एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारा अनुमान है कि केबिन क्रू, पायलटों व अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों की नियुक्ति से हमारा वेतन बिल 100 करोड़ रुपये बढ़कर 3,200 करोड़ रुपये हो जाएगा. एयर इंडिया पिछले वित्त वर्ष में पर लाने में कामयाब रही थी. 2011-12 में यह 3,600 करोड़ रुपये था.
इनपुट : भाषा