scorecardresearch
 

अगले वित्त वर्ष में पेश होगी होंडा की पहली डीजल कार 'अमेज़'

जापानी कार कंपनी होंडा ने शुक्रवार को कहा कि वह पहली डीजल कार अगले वित्त वर्ष में पेश करेगी. इस कार का नाम 'अमेज़' होगा.

Advertisement
X
हॉन्डा अमेज
हॉन्डा अमेज

जापानी कार कंपनी होंडा ने शुक्रवार को कहा कि वह पहली डीजल कार अगले वित्त वर्ष में पेश करेगी. इस कार का नाम 'अमेज़' होगा. अमेज नाम की यह शुरुआती स्तर की सेडान गाड़ी होगी.

होंडा कार्स इंडिया ने बयान में कहा, ‘अमेज नाम की यह शुरुआती स्तर की सेडान गाड़ी होगी और इसे थाईलैंड तथा भारत में पेश किया जाएगा. माडल के बारे में विस्तृत जानकारी इस माह की शुरुआत में थाईलैंड में दी जाएगी और अगले वित्त वर्ष 2013-14 में भारत में इसकी घोषणा की जाएगी.’

कंपनी ने कहा कि होंडा अमेज पेट्रोल इंजन के साथ नये विकसित डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होगी. थाईलैंड में यह माडल केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement