scorecardresearch
 

लंदन में घर, दुबई में विला... ट्रंप की तरह मोजतबा खामेनेई का भी अरबों का साम्राज्य

जहां डोनाल्ड ट्रंप का साम्राज्य खुले तौर पर उनके नाम से जुड़ा है, वहीं मोजतबा खामेनेई ने कभी भी कोई संपत्ति सीधे अपने नाम पर नहीं खरीदी. दोनों ही जानते हैं कि असली 'पावर' केवल पद में नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे महंगे कोनों में फैली 'प्रॉपर्टी' में छिपी होती है.

Advertisement
X
ट्रंप की तरह मुजतबा भी निकले 'प्रॉपर्टी किंग' (File Photo: AFP)
ट्रंप की तरह मुजतबा भी निकले 'प्रॉपर्टी किंग' (File Photo: AFP)

अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने मोजतबा खामेनेई को अपना नया सर्वोच्च नेता घोषित कर दिया है. मोजतबा अपने पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई की जगह लेंगे, जिनकी युद्ध की शुरुआत में एक हवाई हमले में मौत हो गई थी. इस नियुक्ति ने न केवल राजनीतिक गलियारों में, बल्कि वैश्विक रियल एस्टेट मार्केट में भी हलचल है.

मोजतबा खामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक अनोखी समानता सामने आई है. दोनों ही दुनिया भर में फैले विशाल 'रियल एस्टेट साम्राज्य' के मालिक हैं.

यह भी पढ़ें: युद्ध की आग में दुबई का रियल एस्टेट मार्केट, अरबों डॉलर के निवेश पर बड़ा खतरा

लो-प्रोफाइल रहकर बनाया अरबों का साम्राज्य

वॉर शुरू होने से पहले मोजतबा खामेनेई ने अपनी वैश्विक संपत्तियों को इकट्ठा करते समय खुद को चर्चाओं से काफी दूर रखा था. 'ब्लूमबर्ग' की एक साल लंबी जांच के अनुसार, खामेनेई ने अपने नाम पर सीधे निवेश करने से परहेज किया है, लेकिन उनकी कुल संपत्ति 13.8 करोड़ डॉलर (लगभग 1,150 करोड़ रुपये) से अधिक है. उनके इस नेटवर्क में स्विस बैंक खाते और दुनिया के सबसे महंगे इलाकों में लग्जरी प्रॉपर्टीज शामिल हैं.

लंदन की 'बिलियनेयर्स रो' से दुबई के विला तक

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई के करीबी माने जाने वाले अली अकबर अंसारी ने लंदन के सबसे महंगे इलाके 'बिशप्स एवेन्यू' (जिसे बिलियनेयर्स रो भी कहा जाता है) में 11 से ज्यादा आलीशान हवेलियां खरीदी हैं, इनमें से सिर्फ एक संपत्ति की कीमत ही लगभग 350 करोड़ रुपये (34 मिलियन पाउंड) है. इसके अलावा, खामेनेई के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में 'बेवर्ली हिल्स ऑफ दुबई' में एक आलीशान विला और यूरोप के कई महंगे होटल भी शामिल हैं.

(Photo-PTI)

शेल कंपनियों और तेल के पैसे का खेल

यह पूरा निवेश सीधे मोजतबा खामेनेई के नाम पर न होकर 'z लेजर लिमिटेड' जैसी शेल कंपनियों के जरिए किया गया है. जांच में दावा किया गया है कि इस नेटवर्क के लिए फंड मुख्य रूप से ईरान के प्रतिबंधित तेल की अवैध बिक्री से आता है. इस पैसे को यूएई और स्विट्जरलैंड के बैंकों के जरिए घुमाकर यूरोप में निवेश किया जाता है.

इसी धन का इस्तेमाल जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में फाइव स्टार हिल्टन होटल और स्पेन में एक लग्जरी गोल्फ रिसोर्ट खरीदने में भी किया गया है. ब्रिटेन पहले ही 2025 में इस नेटवर्क के मुख्य संचालक अली अंसारी पर प्रतिबंध लगाकर उनकी संपत्तियों को फ्रीज कर चुका है.

ट्रंप बनाम खामेनेई: संपत्तियों की तुलना

Advertisement

अगर तुलना की जाए, तो 'फोर्ब्स' के आंकड़ों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति 7.3 अरब डॉलर (लगभग 61,000 करोड़ रुपये) है. उनके गोल्फ क्लब और रिसॉर्ट्स की कीमत 1.3 अरब डॉलर है, जबकि ऑफिस टावर और होटलों में उनका निवेश 1.2 अरब डॉलर का है. उनकी नकदी और क्रिप्टो संपत्ति 2.4 अरब डॉलर आंकी गई थी.

हालांकि खामेनेई की विदेशी संपत्तियां ट्रंप के मुकाबले कम हैं, लेकिन ईरान की कमान संभालने के बाद अब देश की पूरी अर्थव्यवस्था पर उनका सीधा वर्चस्व कायम हो गया है.

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल तनाव का दुबई रियल एस्टेट पर साया, गिर सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement