scorecardresearch
 

क्या मुंबई-बेंगलुरु से ज्यादा आसान है लंदन में घर खरीदना, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

बढ़ती कीमतों और घटती 'अफोर्डेबिलिटी' के बीच भारतीय महानगरों में घर खरीदना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है. सोशल मीडिया पर छिड़ी हालिया बहस ने मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों की तुलना लंदन और न्यूयॉर्क जैसे वैश्विक केंद्रों से कर दी है.

Advertisement
X
क्या वाकई भारत में घर खरीदना अब लग्जरी है? (Photo-ITG)
क्या वाकई भारत में घर खरीदना अब लग्जरी है? (Photo-ITG)

भारत के प्रमुख शहरों में आसमान छूती प्रॉपर्टी की कीमतों के बीच, सोशल मीडिया अब घर खरीदारों की निराशा झलक रही है. हाल ही में भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच घर की कीमतों की तुलना ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहरों में घर अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके हैं.

भारत के बड़े शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते सोशल मीडिया पर मध्यम वर्ग का गुस्सा फूट रहा है. बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहरों में घरों की कीमतें आय के मुकाबले कितनी ज्यादा हैं, इस पर एक बार फिर बहस तब शुरू हुई, जब नेहा शर्मा नाम की एक यूजर ने अपना अनुभव साझा किया.

नेहा ने बताया कि बेंगलुरु में घर खरीदने की कोशिश में नाकाम रहने के बाद उन्होंने आखिरकार यूके में घर खरीदा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती साझा करते हुए शर्मा ने लिखा कि बेंगलुरु में "दो लोगों की सैलरी" होने के बावजूद फ्लैट खरीदना आर्थिक रूप से थका देने वाला अनुभव था. बेंगलुरु में दो लोगों की तनख्वाह के साथ भी हमें फ्लैट खरीदने में काफी मशक्कत करनी पड़ी यूके जाने के दो साल बाद, मैंने अपनी अकेले की सैलरी से घर खरीदा..."

Advertisement

उनकी यह पोस्ट उन युवा प्रोफेशनल्स के बीच तेजी से वायरल हो गई जो भारत के टेक-हब माने जाने वाले शहरों में बढ़ती ईएमआई (EMI) और छोटे होते अपार्टमेंट्स से जूझ रहे हैं.

यह चर्चा तब और गरमा गई जब एक अन्य यूजर ने दावा किया कि मुंबई में एक 2BHK फ्लैट की कीमत लगभग ₹3 करोड़ है, जो वहां की औसत वार्षिक आय का करीब 15 गुना है. इसके विपरीत, न्यूयॉर्क में इसी तरह के घर की कीमत लगभग ₹4.75 करोड़ है, जो वहां की औसत वार्षिक आय का केवल 5 गुना है. यह तुलना इस बात को उजागर करती है कि भले ही वैश्विक शहरों की तुलना में भारत में प्रॉपर्टी की वास्तविक कीमत कम दिखे, लेकिन किफायती होने के मामले में भारतीय शहर कहीं ज्यादा महंगे साबित हो रहे हैं.


यूके में 2BHK की लागत

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट 'सेविल्स' (Savills) की लिस्टिंग के अनुसार, लंदन के स्मगलर्स वे (Smugglers Way) में एक 2BHK अपार्टमेंट की कीमत लगभग ₹7 करोड़ है. यह इलाका टेम्स नदी के पास है और यहां की 'ओल्ड यॉर्क रोड' हाई स्ट्रीट काफी लोकप्रिय है. लंदन के अधिक प्रीमियम और पॉश इलाकों की बात करें, तो कीमतें काफी बढ़ जाती हैं. मैन्सफील्ड स्ट्रीट और इसके आस-पास के इलाकों में 2BHK अपार्टमेंट की कीमतें ₹56 करोड़ से भी ऊपर हैं.

Advertisement

मार्शल स्ट्रीट में एक 2BHK की कीमत लगभग ₹20 करोड़ है. मेफेयर (Mayfair) में 2BHK घर करीब ₹13 करोड़ में उपलब्ध है. वही लंदन के बाहरी इलाके और अन्य  इलाकों में भी कीमतें काफी ऊंची हैं:
लंदन के बाहर ऑक्सफोर्ड जैसे शहरों में, स्थान, आकार और प्रॉपर्टी के प्रकार के आधार पर कीमतें ₹6 करोड़ से ₹10 करोड़ के बीच हैं.

बेंगलुरु में 2BHK अपार्टमेंट खरीदने की लागत क्या है?

बेंगलुरु में  2bhk की कीमत 2 करोड़ से ऊपर है. कोरमंगला जैसे इलाकों में कीमतें लगभग ₹18,000 प्रति वर्ग फुट हैं. 1,100 वर्ग फुट के अपार्टमेंट के लिए यह कीमत ₹2 करोड़ और उससे अधिक बैठती है. इंदिरा नगर में दरें ₹20,000 प्रति वर्ग फुट तक जा सकती हैं, जिससे अपार्टमेंट की कीमतें ₹2-3 करोड़ तक पहुंच जाती हैं. वहीं एमजी रोड के पास प्रोजेक्ट्स सीमित हैं, लेकिन वहां कुछ प्रीमियम डेवलपमेंट की कीमत ₹25,000 प्रति वर्ग फुट से अधिक है, जिसका अर्थ है कि कीमतें ₹3 करोड़ के पार जा सकती हैं. इन क्षेत्रों में अत्यधिक लग्जरी प्रोजेक्ट्स तो ₹6-8 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं.

न्यूयॉर्क में 2BHK की कीमत

न्यूयॉर्क शहर में एक 2BHK के बराबर अपार्टमेंट की कीमत वहां के अलग-अलग इलाकों के आधार पर बहुत अधिक भिन्न होती है. मैनहट्टन जैसे प्रमुख क्षेत्र में अपार्टमेंट की औसत कीमतें वर्तमान में 1.2 मिलियन डॉलर से 1.75 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹10 करोड़ से ₹15 करोड़ के बीच हैं, जबकि वहां के लग्जरी कोंडो की कीमतें इससे कहीं ज्यादा हो सकती हैं. हालांकि, मैनहट्टन के बाहर ब्रुकलिन और क्वींस जैसे हिस्सों में कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं, जहां स्थान, सुविधाओं और कनेक्टिविटी के आधार पर दो बेडरूम वाले घर 600,000 डॉलर से 1 मिलियन डॉलर (लगभग ₹5 करोड़ से ₹8.5 करोड़) के बीच मिल सकते हैं.

Advertisement

प्रॉपर्टी लिस्टिंग वेबसाइट 'सेविल्स' के आंकड़ों के अनुसार, न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित प्रसिद्ध यॉर्कविले इलाके में एक 2BHK घर की शुरुआत ₹9 करोड़ से होती है और यह ₹20 करोड़ से भी ऊपर जा सकती है. इसी तरह, ब्रुकलिन में भी एक 2BHK की न्यूनतम कीमत ₹9 से ₹10 करोड़ के करीब है, जबकि उच्च श्रेणी की प्रॉपर्टीज ₹30 करोड़ तक जाती हैं. सबसे महंगे इलाकों की बात करें तो सेंट्रल पार्क की ओर मुख वाले अपार्टमेंट्स की कीमतें ₹61 करोड़ तक पहुंच गई हैं, और 151 ईस्ट 58th स्ट्रीट जैसी प्राइम लोकेशन पर एक 2BHK की कीमत ₹51 करोड़ तक दर्ज की गई है. हालांकि न्यूयॉर्क की ये कीमतें मुंबई के ₹3 करोड़ के औसत से बहुत अधिक दिखती हैं, लेकिन विशेषज्ञों का तर्क है कि वहां की ऊंची औसत आय के कारण घर खरीदना वहां के नागरिकों के लिए मुंबई की तुलना में अधिक सुलभ है. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ पर्यटन नहीं, अब 'प्रॉपर्टी हब' बना नॉर्थ ईस्ट, निवेश के नए पावरहाउस हैं ये शहर

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement