scorecardresearch
 

सोने के भाव में मामूली गिरावट, चांदी हुई सस्ती, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

sona-Chandi: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट आई है. हालांकि, चांदी का रेट अभी भी 2 लाख 55 हजार रुपये प्रति किलो के पार और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. आइए जानते हैं सोना और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
X
22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 1 लाख 38 हजार रुपये के पार (फाइल फोटो- ITG)
22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 1 लाख 38 हजार रुपये के पार (फाइल फोटो- ITG)

8 May 2026 Gold and Silver Rates: भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) फिर सोना-चांदी के भाव में गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 8 मई 2026 को सुबह जारी अपडेट्स के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 151140 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है.

वहीं, सिल्वर की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी के रेट में भी गिरावट आई है. हालांकि,  अभी भी कीमत 2 लाख 55 हजार रुपये किलो से अधिक है. हालांकि, बीते दिन शाम की तुलना में चांदी काफी सस्ती हुई है.

Gold Rate Today: 8 मई को क्या है 22-24 कैरेट सोने का रेट

ibjarates.com के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 150535 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138444 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

बीते दिन की तुलना में कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी?

  शुद्धता गुरुवार शाम का रेट शुक्रवार सुबह का रेट कितना सस्ता हुआ
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 151149  151140 09 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 150544  150535 09 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  138452  138444 08 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 113362  113355 07 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585   (14 कैरेट)   88422  88417 05 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      254798

 255200

Advertisement
402 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 7 मई को क्या था सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 151237
  • शाम का रेट-  151149

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  138533
  • शाम का रेट-  138452

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement