scorecardresearch
 

Reliance से TCS तक पीछे... क्रैश बाजार में भी SBI का दम, 5 दिन में कराई ₹1.22 लाख करोड़ की कमाई

Stock Market में बीते सप्ताह क्रैश देखने को मिला और इसका असर देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों पर भी देखने को मिला. रिलायंस से लेकर टीसीएस और इंफोसिस तक सभी को तगड़ा घाटा हुआ, लेकिन SBI समेत चार कंपनियों के निवेशकों ने ताबड़तोड़ कमाई की.

Advertisement
X
शेयर बाजार में गिरावट के बीच एसबीआई ने कराई ताबड़तोड़ कमाई. (Photo: AFP)
शेयर बाजार में गिरावट के बीच एसबीआई ने कराई ताबड़तोड़ कमाई. (Photo: AFP)

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछला हफ्ता बेहद खराब साबित हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (Sensex) पांच कारोबारी दिनों में कुल मिलाकर 953.64 अंकों की गिरावट में रहा, जबकि निफ्टी भी टूटा. इस गिरावट के चलते मार्केट कैप के लिहाज से सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से छह को तगड़ा नुकसान हुआ है और इनमें IT Stock Crash होने के चलते टीसीएस-इंफोसिस सबसे ऊपर हैं. वहीं दूसरी ओर देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने बाजार में भूचाल के बीच भी निवेशकों को झटके में 1.22 लाख करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई करा डाली.  

रिलायंस से TCS तक बुरा हाल 
बीते सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Mukesh Ambani Reliance) से लेकर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा ग्रुप की टीसीएस (Tata TCS) तक का बुरा हाल रहा. TCS Stock Crash पर नजर डालें, तो ये पांच दिन में करीब 9 फीसदी टूट गया. सेंसेक्स की जिन छह बड़ी कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है, उनमें...

कंपनी शेयर में गिरावट (5 दिन) MCap में गिरावट  वर्तमान मार्केट कैप
TCS 8.59% ₹90,198Cr ₹9.74 लाख करोड़
Infosys 9.04% ₹70,780Cr ₹5.55 लाख करोड़ 
HDFC Bank 3.93% ₹54,627Cr ₹13.93 लाख करोड़ 
Reliance 2.96% ₹41,883Cr ₹19.21 लाख करोड़
LIC 4.73% ₹23,971Cr ₹5.46 लाख करोड़ 
Bharti Airtel 2.70% ₹19,244Cr ₹12.01 लाख करोड़ 

SBI ने दिखाया दम, निवेशकों की बमबम
एक ओर जहां सेंसेक्स की इन बड़ी कंपनियों में पैसे लगाने वाले निवेशकों को तगड़ा घाटा उठाना पड़ा है, तो वहीं चार कंपनियों ने शेयर मार्केट में तेज गिरावट के बीच भी जमकर कमाई कराई है और इस मामले में एसबीआई अव्वल रहा है. SBI Market Cap उछलकर 11.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया और इसके निवेशकों ने महज पांच कारोबारी दिनों में ही 1.22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की धांसू कमाई कर डाली. 

Advertisement

इन कंपनियों के निवेशक भी फायदे में
एसबीआई के अलावा जिन अन्य कंपनियों के निवेशक फायदे में रहे, उनमें अगला नाम Bajaj Finance का है, जिसकी मार्केट वैल्यू 26,414.44 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 6,37,244.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा LT Market Cap 14,483.9 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,74,028.93 करोड़ रुपये और ICICI Bank Market Cap 5,719.95 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,978.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. 

नुकसान के बाद भी RIL नंबर-1
भले ही शेयर बाजार में मचे कोहराम के बीच Mukesh Ambani की रिलायंस इंडस्ट्रीज को भले ही घाटा उठाना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में उसका दबदबा नंबर-1 पोजिशन पर कायम है. इसके बाद क्रमश: HDFC बैंक, भारती एयरटेल, SBI, ICICI Bank, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, LT, इंफोसिस और LIC का स्थान रहा. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement