scorecardresearch
 

Petrol पर युद्ध की चोट! प्रीमियम पेट्रोल 2.30 रुपये लीटर महंगा, नॉर्मल के रेट में No Change

प्रीमियम पेट्रोल के दाम में तेल कंपनियों ने इजाफा कर दिया है. यह कीमत 2 रुपये से लेकर 2.30 रुपये तक बढ़ी है, जो आज से ही देशभर में लागू होगी.

Advertisement
X
प्रीमिय पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी. (Photo: File/ITG)
प्रीमिय पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी. (Photo: File/ITG)

मिडिल ईस्‍ट में चल रहे संघर्ष और कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.  

बदली हुई कीमतें आज यानी 20 मार्च से ही लागू हो जाएंगी. एचपीसीएल के पावर पेट्रोल और आईओसीएल के एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंश और अधिक माइलेज के लिए किया जाता है.

HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्‍ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 रुपये से 112.30 रुपये प्रति लीटर होगी. मुंबई में 115-120.30 रुपये प्रति लीटर होगा और चेन्‍नई में 112-117.30 रुपये प्रति लीटर होगी.

इंडस्ट्रियल डीजल के दाम भी बढ़े
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इंडियन ऑयल कंपनी ने इंडस्‍ट्र‍ियल डीजल की कीमत भी बढ़ा दी है. यह अब 87.57 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर हो चुका है. ऐसे में देखा जाए तो 22.02 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. 

Advertisement

नॉर्मल पेट्रोल-डीजल की कीमत 
नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई दिल्‍ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹103.50 रुपये है और डीजल की कीमत ₹90.03 है. इसी तरह, चेन्‍न्ई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹100.80 है और डीजल के दाम ₹92.39 प्रति लीट है.

क्‍या होता है प्रीमियम पेट्रोल और कहां मिलता है? 
यह एक ऐसा पेट्रोल होता है, जिसमें ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है. आमतोर पर यह नंबर 95 या उससे ऊपर का होता है. वहीं नॉर्मल पेट्रोल का ऑक्‍टेन नंबर 91 होता है. प्रीमियम पेट्रोल गाड़ियों के इंजन को ज्यादा स्मूथ और बेहतर परफॉर्मेंस देता है. यह बड़े शहारों में लगभग हर पेट्रोल पंपों पर मिलता है, जिसे स्पोर्ट्स बाइक, कार, टर्बो इंजन वाली गाड़ियां और हाई-परफॉर्मेंस कार में डाला जाता है.  

गौरतलब है कि इजरायल द्वारा ईरान के प्रमुख ईधन स्‍टोर वाली जगहों पर अटैक करने के बाद तेल और गैस की कीमतों में इजाफा देखा गया था. कच्‍चे तेल की कीमत गुरुवार को 119 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी. वहीं गैस की कीमतों में भी इजाफा देखा गया था. शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस 110.20 डॉलर प्रति बैरल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement