scorecardresearch
 

एक ऑर्डर मिलते ही भागा था शेयर, फिर बाजार की गिरावट में फिसला, अब आई तेजी

मल्‍टीबैगर आईटी कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है, इस खबर के आने के बाद बीते सप्ताह के बुधवार को ये रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 9 फीसदी से ज्‍यादा उछल गया था. लेकिन इसके बाद बाजार टूटने पर ये जमकर फिसला भी, अब एक बार फिर इसमें तेजी देखने को मिल रही है.

Advertisement
X
 शेयरों में शानदार तेजी. (Photo: File/ITG)
शेयरों में शानदार तेजी. (Photo: File/ITG)

डेटा सेंटर डेवलपर और ऑपरेटर से एक महत्‍वपूर्ण ऑर्डर मिलने का ऐलान के बाद एक कंपनी के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली थी. बीते सप्ताह के बुधवार को इस खबर के आने के बाद ये 9 फीसदी तक उछल गया था, लेकिन फिर बाजार में गिरावट तेज होने पर ये फिसलता चला गया. हालांकि, अब इसमें फिर से तेजी देखने को मिल रही है और गुरुवार को ये 2 फीसदी से ज्यादा भागा है. हम बात कर रहे हैं, ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयर की, जो खुलने के साथ ही उछलकर 917 रुपये पर पहुंच गया. 

ये मल्टीबैगर स्टॉक की लिस्ट में शामिल हैं और इसकी कीमत तीन साल में 400% और पांच साल में 2000%  से ज्यादा बढ़ी है. बीते दिनों हुई डील को अगले तीन तिमाहियों में लागू किया जाना है और इसमें मुंबई में एक नई अंडरग्राउंड सुविधा का डिजाइन और निर्माण शामिल है.

ऑर्डर के तहत क्या-क्या?
ऑर्डर में इंजीनियरिंग और निर्माण सेवाओं के साथ-साथ यूनिफाइड टेस्टिंग और कमीशनिंग को कवर करने वाला एक बड़ा सॉल्‍यूशन शामिल है. यह प्रोजेक्‍ट वैश्विक मानकों के अनुरूप पूरी की जाएगी.  यह ऑर्डर ऑरियनप्रो के हाल ही में एक प्रमुख बैंक के साथ डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर एक्‍सपैंड कॉन्‍ट्रैक्‍ट के बाद मिला है, जो इसकी वितरण क्षमताओं में बैंकिंग और वैश्विक डेटा सेंटर ऑपरेटरों दोनों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है.

एक्‍सपर्ट्स ने डाटा सेंटर और ऑर्डर को लेकर क्‍या कहा? 
आईटी फर्म ने कहा कि यह ऑर्डर ऑरियनप्रो की क्षमताओं को दिखाता है. यह इसके इंजीनियरिंग, डिजाइन, निर्माण, कमीशनिंग और लाइफ सर्किल सपोर्ट को दिखाता है. ऑरियनप्रो के ईवीपी और एंटरप्राइज बिजनेस के प्रमुख भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि यह रणनीतिक जीत ऑरियनप्रो पर अग्रणी वैश्विक कंपनियों के निरंतर विश्वास को दिखाता है. 

Advertisement

हाइपरस्केलर विस्तार, एआई वर्कलोड आवश्यकताओं और बड़े मार्केट के कारण भारत का डेटा सेंटर बाजार एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है. सरकार के डेटा सेंटर फ्रेमवर्क के लागू होने और बजट 2026 द्वारा भारत को नियोक्लाउड हब के रूप में स्थापित करने के साथ, लाइव परिचालन वातावरण में मिशन-क्रिटिकल सेक्‍टर प्रोवाइड करने में पार्टिशिपेट की मांग पहले से कहीं ज्‍यादा है.
                               
 क्‍या करती है कंपनी? 
ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस एक हाई टेक्‍नोलॉजी सॉल्‍यूशन कंपनी है जो बैंकिंग, मोबिलिटी, भुगतान और सरकारी क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करती है. यह कई टेक्‍नोलॉजी शॉल्‍यूशन को एक ही मंच पर यूनिफाइड करती है और व्यवसायों को डिजिटल दुनिया की नई व्यवस्था के अनुकूल ढलने पर केंद्रित करती है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement