scorecardresearch
 

विजय-रश्मिका का 'वेडिंग कैंपेन' मान्यवर के लिए बड़ी उपलब्धि, 72 घंटे में 30 करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लोकप्रिय जोड़ी को साथ लाकर इस कैंपेन ने भारतीय विज्ञापन जगत में हलचल मचा दी है.  

Advertisement
X
मान्यवर के परिधान में विजय-रश्मिका की जोड़ी.
मान्यवर के परिधान में विजय-रश्मिका की जोड़ी.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी सुपरहिट रही है. रश्मिका और विजय की शादी ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. फैंस का भी जबरदस्त प्यार मिला है. जिससे सोशल मीडिया पर इस शादी ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. 

वेडिंग सीजन के बीच जब इन दोनों सितारों ने पारंपरिक दूल्हा-दुल्हन के लिबास में स्क्रीन पर कदम रखा, तो इंटरनेट मानो थम सा गया. प्रचार कम्युनिकेशंस की ओर से तैयार किया गया यह कैंपेन सिर्फ एक विज्ञापन नहीं, बल्कि एक 'कल्चरल मोमेंट' बन गया है. 30 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ मान्यवर और मोहे का यह सेलिब्रिटी कोलैबोरेशन भारत का सबसे सफल ऑर्गेनिक कैंपेन बन गया है.

दरअसल, प्रचार कम्युनिकेशंस (Prachar Communications) ने एथनिक वियर के मशहूर ब्रांड मान्यवर (Manyavar) और मोहे (Mohey) के लिए एक ऐतिहासिक सेलिब्रिटी कैंपेन पेश किया है. दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लोकप्रिय जोड़ी को साथ लाकर इस कैंपेन ने भारतीय विज्ञापन जगत में हलचल मचा दी है.  

इस कैंपेन ने लॉन्च होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी कोलैबोरेशन पोस्ट ने महज 72 घंटों में 80 लाख (8 Million) से अधिक ऑर्गेनिक लाइक्स अपने नाम कर लिए हैं, जो कि भारत का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला 'ऑर्गेनिक ब्रांडेड कोलैबोरेशन' पोस्ट बन गया है. सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर इस शादी इवेंट ने 30 करोड़ (300 Million) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ये शादी 26 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ था.

Advertisement

शुरुआती डेटा के मुताबिक यह कैंपेन 25 करोड़ से अधिक यूजर्स तक पहुंच चुका है, इसमें 4 लाख से ज्यादा शेयर, करीब 65,000 रीपोस्ट और करीब 29,500 कमेंट्स दर्ज किए गए हैं, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाते हैं. 

सिर्फ 3 दिन में तैयार हुआ मास्टरप्लान
इस शादी इवेंट को सुपरहिट बनाने के लिए कैंपेन को महज तीन दिनों के भीतर किया गया. मान्यवर और प्रचार कम्युनिकेशंस के बीच पिछले एक दशक से चले आ रहे मजबूत भरोसे की वजह से इतनी जल्दी और गोपनीयता के साथ इतने बड़े फैसले लिए गए. इसे भारत के पीक वेडिंग सीजन को ध्यान में रखकर 'मोमेंट मार्केटिंग' के तौर पर लॉन्च किया गया है. 

प्रचार कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर रक्षित जैन का कहना है कि इतने कम समय में इस तरह का कैंपेन चलाना किसी हाई-स्टेक्स परफॉर्मेंस जैसा था. मान्यवर के साथ हमारे 10 साल के रिश्ते ने हमें तेजी से काम करने का आत्मविश्वास दिया. जबकि विजय और रश्मिका की जोड़ी ने इस इवेंट को उस लेवल पर पहुंचा दिया, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी. 

मान्यवर के लिए बड़ी उपलब्धि
मान्यवर (Manyavar) के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर वेदांत मोदी का कहना है कि प्रचार के साथ साझेदारी से मान्यवर का प्रयोग सफल रहा है और उसका दायरा भी बढ़ा है. इस कैंपेन के जरिये मॉडर्न शादी में होने वाले हर कार्यक्रम को एक अलग अंदाज में दिखाना था. जिसमें खास एनर्जी, मस्ती और इमोशन हो. विजय और रश्मिका की जोड़ी ने इस इवेंट को सफल बना दिया. मान्यवर के लिए ये बड़ी उपलब्धि है, इस इवेंट ने हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया है और आगे बड़े इवेंट के लिए सक्षम भी बनाया है. दर्शकों ने भी हर एक इवेंट को सराहा है. 

Advertisement

वहीं एक्टर विजय देवरकोंडा ने इस कैंपेन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हर पल शानदार तरीके से अनुभव किया, जबकि रश्मिका मंदाना ने बताया कि मान्यवर-मोहे के कपड़ों की कलाकारी और उनके जरिए सुनाई जाने वाली कहानियां इस जुड़ाव को बेहद खास बनाती हैं. 

इस सफलता के बाद प्रचार कम्युनिकेशंस इसे अब 360-डिग्री स्तर पर ले जाने की तैयारी में है. जल्द ही यह कैंपेन सिनेमाघरों, प्रिंट मीडिया और बड़े-बड़े आउटडोर होर्डिंग्स (OOH) पर भी नजर आएगा. 

प्रचार कम्युनिकेशंस के बारे में 
साल 1993 में राजेश जैन और राकेश जैन ने मुंबई में प्रचार कम्युनिकेशंस स्थापना की थी. पिछले 30 वर्षों में यह ट्रेडिशनल टीवी विज्ञापन से बढ़कर एक डिजिटल पावरहाउस बन गई है, जो फाइनेंस, रिटेल और FMCG जैसे क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement