scorecardresearch
 

IT शेयरों में तूफानी तेजी, नीचे से 11% भागा TCS, बन गया बॉटम?

आईटी शेयरों में फिर से शानदार तेजी देखी जा रही है. टीसीएस से लेकर इंफोसिस तक के शेयर शानदार तेजी दिखा रहे हैं. टीसीएस के शेयर में आज 6 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी आई है.

Advertisement
X
क्‍यों आईटी शेयरों में आई तेजी? (Photo: AI Generated)
क्‍यों आईटी शेयरों में आई तेजी? (Photo: AI Generated)

आईटी सेक्‍टर का अब बुरा दौर खत्‍म होता हुआ दिख रहा है, लेकिन अब भी आईटी सेक्‍टर के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं. IT सेक्‍टर का सबसे बड़े स्‍टॉक टीसीएस को देखें तो यह अपने हाई से 52 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. अगस्‍त 2024 में यह शेयर करीब 4600 रुपये पर पहुंच गया था, लेकिन अब ये 2200 रुपये पर आ गया है.

इसी तरह, इंफोस‍िस के शेयर अपने ऑल टाइम हाई करीब 2000 रुपये से 48 फीसदी टूटकर 1100 रुपये पर आ चुके हैं. HCL Tech की बात करें तो यह भी 2000 रुपये से 44 फीसदी गिरकर 1200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है. टेक महिंद्रा के शेयर भी 21 फीसदी नीचे हैं और विप्रो के शेयरों में भी 40 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है. 

आईटी शेयरों में जबरदस्‍त तेजी
लेकिन अब चीजें बदलती हुई दिखाई दे रही हैं. टीसीएस से इंफोसिस तक... आज सभी आईटी शेयरों में व्‍यापक तेजी देखी जा रही है. TCS के शेयर सोमवार को 6 फीसदी से ज्‍यादा चढ़कर 2200 रुपये पर पहुंच गए हैं. इंफोसिस के शेयर 4 फीसदी चढ़कर 1111 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. 

HCL Tech के शेयर करीब 6 फीसदी चढ़कर 1,232 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. टेक महिंद्रा के शेयरों में करीब 5 फीसदी की तेजी आई है और यह 1,523.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है. विप्रो के शेयर भी 2.40 फीसदी चढ़कर 179.57 रुपये पर पहुंच गए हैं. इसी तरह, कोफोर्ज और बाकी शेयरों में भी उछाल आई है. 

Advertisement

क्‍यों आई आईटी शेयरों में तेजी? 
कुछ महीने पहले एआई डर के कारण इन शेयरों में भारी गिरावट आई थी. AI के कारण आईटी कंपिनयों के अर्निंग पर खतरा मड़रा गया था, जिस कारण इन शेयरों में भारी गिरावट शुरू हो गई थी. हालांकि, अब टीसीएस के मजबूत नतीजे ने इन शेयरों में तेजी को बल दिया है. टीसीएस ने शानदार कमाई के नतीजे पेश किए हैं. इसके अलावा, आईटी कंपनियों ने एआई को लेकर कई डील्‍स किए हैं, जिसके बाद से इन शेयरों में फिर से तेजी लौटी है.

अब कई निवेशकों का दावा है कि इस स्‍तर पर इन शेयरों में बॉटम बन चुका है, क्‍योंकि टीसीएस समेत बाकी शेयरों को देखा जाए तो यह अपने निचले स्‍तर से सिर्फ कुछ सेशन में करीब 11 फीसदी चल चुका है, जो स्‍टॉक में तेजी का पॉजिटिव साइन है. 

आईटी शेयरों पर एक्‍सपर्ट्स का टारगेट
अलग-अलग एक्‍सपर्ट्स आईटी शेयरों पर अपनी राय दे रहे हैं. कुछ एक्‍सपर्ट्स ने टीसीएस को लेकर 2500 से 2600 रुपये के बीच का टारगेट दिया है. इंफोसिस पर भी 1500 से 1600 रुपये का टारगेट दिया है. इसी तरह, एचसीएल और बाकी शेयरों में मिडटर्म में खरीदारी की राय दी गई है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement