scorecardresearch
 

'मोदी-ट्रंप की गहरी दोस्‍ती के कारण...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले सर्जियो गोर

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर बोलते हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि मोदी और ट्रंप के बीच गहरी दोस्‍ती के कारण ही ये समझौता हो पाया है.

Advertisement
X
इंडिया टुडे कॉन्‍क्‍लेव में सर्जियो गोर. (Photo: ITG)
इंडिया टुडे कॉन्‍क्‍लेव में सर्जियो गोर. (Photo: ITG)

इंडिया टुडे कॉन्‍क्‍लेव में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर कई खुलासे किए. खासकर भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंधों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में निर्णायक भूमिका निभाई है . 

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में बोलते हुए, गोर ने शुरुआत में ही स्पष्ट करते हुए कहा कि मोदी और ट्रंप ही वे 'दो निर्णायक' थे जिन्होंने अंततः व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया. उन्‍होंने कहा कि ट्रंप और मोदी की गहरी और व्‍यक्तिगत दोस्‍ती की वजह से ही यह समझौता पूरा हो पाया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत अमेरिका के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार है.

पिछले महीने ही डील पर बनी थी बात 
गौरतलब है कि भारत और अमेरिका ने लगभग एक साल की बातचीत के बाद पिछले महीने एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई. इस दौरान दोनों देशों के संबंध सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे. प्रस्तावित व्यापार समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय आयात पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया. 

Advertisement

डील से पहले भारत को क्‍या-क्‍या बोल रहा था अमेरिका? 
कुछ महीने पहले स्थिति बिल्कुल अलग थी, जब ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत की कड़ी आलोचना की थी.अमेरिका का दावा था कि यह तेल यूक्रेन में मॉस्को की युद्ध मशीन को फंडिंग कर रहा था और भारत पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था. इसके बाद ट्रंप और उनके सहयोगियों ने महीनों तक कड़े बयान दिए थे. ट्रंप ने भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को 'डेड इकोनॉमी' बता दिया था. 

ट्रंप के करीबी हैं सर्जियो गोर 
सर्जियो गोर इस समय भारत गणराज्य में अमेरिका के राजदूत के रूप में कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें दक्षिण और मध्य एशिया के लिए विशेष दूत भी नियुक्त किया है. इससे पहले गोर व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के सहायक और डायरेक्टर ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनेल के पद पर थे. वह ट्रंप के करीबी भी माने जाते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement