scorecardresearch
 

चांदी आज हो गई सस्ती, सोने के भाव में भी गिरावट, जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. हालांकि, चांदी का रेट अभी भी 2 लाख 64 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. आइए जानते हैं सोना और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
X
24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 57 हजार रुपये के पार (फाइल फोटो- ITG)
24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 57 हजार रुपये के पार (फाइल फोटो- ITG)

ibjarates.com, Gold and Silver Rates: भारतीय सर्राफा बाजार में 20 मई को फिर सोना-चांदी के भाव में गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर, बुधवार सुबह अपडेट्स कीमतों के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1 लाख 44 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक बरकरार है.

वहीं, सिल्वर की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी के रेट में भी गिरावट आई है. हालांकि,  अभी भी कीमत 2 लाख 64 हजार रुपये किलो से अधिक है. लेकिन बीते दिन शाम की तुलना में चांदी काफी सस्ती हुई है.

Gold Rate Today: 20 मई को क्या है 22-24 कैरेट सोने का रेट

ibjarates.com के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 157328 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 144692 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

बीते दिन की तुलना में कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी?

  शुद्धता मंगलवार शाम का रेट बुधवार सुबह का रेट कितना सस्ता हुआ
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 159077  157961 1116 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 158440  157328 1112 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  145715  144692 1023 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 119308  118471 837 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585   (14 कैरेट)   93060  92407 653 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      268713

 264952

Advertisement
3761 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 20 मई को क्या था सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 158907
  • शाम का रेट-  159077

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  145559
  • शाम का रेट-  145715

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement