भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनके खेल से ज्यादा उनके व्यवहार को लेकर हो रही है. श्रीलंका में एक मुलाकात के दौरान वैभव ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस उनके संस्कार, विनम्रता और बड़ों के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ कर रहे हैं.