खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त निगरानी के बीच अमेरिका की एक कथित गुप्त रणनीति सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, तेल आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए समुद्र के बीच जहाजों के जरिए विशेष ट्रांसफर नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस ऑपरेशन को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि इसका सीधा असर वैश्विक ऊर्जा बाजार और तेल सप्लाई चेन पर पड़ सकता है.