scorecardresearch
 

चांदी 9700 रुपये महंगी, सोने के रेट में भी भारी इज़ाफा, जानें आज क्या है Gold-Silver की कीमत

Gold-Silver Prices Today: 12 जून 2026 को सोने की कीमत फिर 1 लाख 47 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी के भाव में भी भारी इजाफा हुआ है. आइए जानते हैं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को कितने रुपये महंगा हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
X
Gold and silver prices increased Today 12 june 2026 (File Photo-ITG)
Gold and silver prices increased Today 12 june 2026 (File Photo-ITG)

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना फिर 1 लाख 47 बजार रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं, चांदी के भाव में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारतीय सर्राफा बाजार में 12 जून को चांदी की कीमत 2 लाख 42 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है. 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर  12 जून 2026, शुक्रवार की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत 135210 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 23 कैरेट सोने का दाम 147018 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 147609 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी का रेट क्या है?
चांदी का भाव 12 जून को फिर 2 लाख 42 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है, जो बीते दिन 2 लाख 33 हजार रुपये से कम था. बता दें कि ibja की ओर से जारी रेट्स सर्वमान्य हैं. केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम दिन में दो बार सोना-चांदी के रेट्स अपडेट किए जाते हैं. वहीं, शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते. 

आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी 

Advertisement
  शुद्धता गुरुवार शाम के रेट शुक्रवार सुबह का रेट कितने महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     144782 147609 2827 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      144202 147018 2816 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      132620 135210 2590 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      108587 110707 2120 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      84697 86351 1654 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      232591 242295
9704 रुपये महंगी

बीते दिन यानी 11 जून को सुबह और शाम में क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 145584
  • शाम का रेट-  144782

 
22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  133355
  • शाम का रेट-  132620

 
चांदी की कीमत

  • सुबह का रेट- 233540
  • शाम का रेट- 232591

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता है.

 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement