scorecardresearch
 

सोना हुआ सस्ता, चांदी का बढ़ा भाव, यहां चेक करें आज क्या है 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold-Silver Price Today: 20 फरवरी 2026 को सोने के रेट में गिरावट आई है, जबकि चांदी के दाम बढ़े हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) चांदी की कीमत 2 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है. आइए जानते हैं 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है.

Advertisement
X
सोने के रेट में गिरावट, चांदी के बढ़ गए दाम (फाइल फोटो-ITG)
सोने के रेट में गिरावट, चांदी के बढ़ गए दाम (फाइल फोटो-ITG)

भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. लेटेस्ट रेट के मुताबिक, 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का कीमत अभी भी 1 लाख 54 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 20 फरवरी 2026 को चांदी फिर 2 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई है. 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार, 20 फरवरी 22 कैरेट यानी 916 शुद्धता वाले सोने का रेट ₹154570 से गिरकर ₹154438 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है.

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं

Gold-Silver Rates Today 20 February 2026: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट

  शुद्धता गुरुवार शाम का रेट शुक्रवार
सुबह का रेट
कितना सस्ता या महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 154570 154438 132 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 153951 153820 131 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 141586 141465 121 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 115928 115829  99 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 90424 90346  78 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  244772 245564  792 रुपये महंगी

बता दें कि 19 फरवरी 2026 , गुरुवार को सुबह के मुकाबले शाम को सोना-चांदी सस्ता हुआ था. IBJA के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव सुबह 154735 रुपये था, जो शाम के समय गिरावट के साथ 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया था. चांदी का भाव भी 245230 रुपये से गिरकर 244772 रुपये प्रति किलो तक आ गया था.

Advertisement

बता दें इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement