scorecardresearch
 

Stock Market Rally: ट्रंप का एक सिग्नल... रॉकेट बन गया शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Stock Market Rally: शेयर बाजार में शुक्रवार को तूफानी तेजी देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई गिरावट का असर सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिला है.

Advertisement
X
ट्रंप के होर्मुज पर बयान के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी. (Photo: AP)
ट्रंप के होर्मुज पर बयान के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी. (Photo: AP)

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार शानदार साबित हो रहा है. खुलने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स में भी जोरदार तेजी आई है. बाजार के बमबम होने के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक सिग्नल माना जा सकता है. दरअसल, उन्होंने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट के जल्द खुलने की बात कही है और इसके बाद अचानक कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें फिसल गईं. 

खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी का गदर
BSE Sensex ने शुक्रवार को अपने पिछले कारोबारी बंद 73,832 की तुलना में तेजी के साथ ओपनिंग की और खुलने के साथ ही ये 74,709 पर जा पहुंचा. कुछ ही मिनटों में इसने अपनी रफ्तार तेजी की और 74,859 के लेवल पर कारोबार करता दिखाई दिया. बात NSE Nifty की करें, तो ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,161 के मुकाबले जोरदार उछाल के साथ 24,412 पर ओपन हुआ और फिर ये भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 23,455 पर जा पहुंचा. 

शेयर बाजार में तेजी का ट्रंप कनेक्शन
Share Market में तेजी के पीछे के कारणों की बात करें, तो सबसे बड़ा कनेक्शन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से है. दरअसल, Donald Trump ने ईरान के साथ सुलह के संकेत फिर से दिए हैं और कहा है कि समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद लंबे समय से बंद पड़ा होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल जाएगा. 

Advertisement

मिडिल ईस्ट युद्ध और Hormuz Strait को लेकर ट्रंप की ओर से दिए गए इस बयान का सीधा असर कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर देखने को मिला और एक झटके में गिरावट के साथ Brent Crude Oil Price 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया, जिससे दुनिया में महंगाई का जोखिम कम हुआ है. 

इन शेयरों ने मचा दिया गदर
शेयर बाजार में आई इस तूफानी तेजी के बीच जिन शेयरों ने गदर मचाया. उनमें बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Indigo Share (4%), Eternal Share (3%), Bajaj Finance Share (2.70%), LT Share (2.70%), HDFC Bank Share (2%) की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था. 

इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Ashok Leyland Share (4%), Hindustan Petroleum Share (3.80%), UPL Share (3.20%), Muthoot Finance Share (3%), Godrej Properties Share (2.70%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement