scorecardresearch
 

US-Japan Trade Deal: जापान-US में बनी बात, $550 अरब की ट्रेड डील, ट्रंप बोले- 'Tariff के बिना...'

US-Japan Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि US-Japan के बीच ट्रेड डील का ऐलान किया है. उन्होंने इसे दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक समय बताया है.

Advertisement
X
डोनाल्ड ट्रंप ने किया जापान के साथ ट्रेड डील की शुरुआत का ऐलान. (Photo: Reuters)
डोनाल्ड ट्रंप ने किया जापान के साथ ट्रेड डील की शुरुआत का ऐलान. (Photo: Reuters)

अमेरिका और जापान (US-Japan Trade Deal) में बात बन गई है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जापान के साथ हमारी बहुत बड़ी ट्रेड डील अभी शुरू हुई है और Japan अब आधिकारिक और वित्तीय रूप से अमेरिका में निवेश करने के अपने 550 अरब डॉलर के कमिटमेंट के तहत पहले सेट के साथ आगे बढ़ रहा है. ट्रंप की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस डील को लेकर जानकारी शेयर की गई है. 

जापान-अमेरिका के लिए ऐतिहासिक समय
Donald Trump ने जापान द्वारा किए जाने वाले इस भारी-भरकम निवेश का ऐलान करते हुए इसे US-Japan के बीच हिस्टोरिक ट्रेड डील का हिस्सा बताया है. उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकन इंडस्ट्रियल बेस को फिर से पुनर्जीवित करने, लाखों ग्रेट अमेरिकन जॉब्स बनाने और हमारी नेशनल और इकोनॉमिक सिक्योरिटी को पहले से कहीं ज्यादा मज़बूत किया जा सकेगा. ट्रंप के मुताबिक, यह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और जापान के लिए ऐतिहासिक समय है.

'टैरिफ के बिना ये संभव नहीं था...'
आज, मुझे ग्रेट स्टेट ऑफ टेक्सास में ऑयल और गैस, ग्रेट स्टेट ऑफ ओहायो में पावर जेनरेशन के साथ ही ग्रेट स्टेट ऑफ जॉर्जिया में क्रिटिकल मिनरल्स के स्ट्रेटेजिक एरिया में तीन जबर्दस्त प्रोजेक्ट्स की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. इन प्रोजेक्ट्स का स्केल बहुत बड़ा है और एक बहुत ही खास शब्द Tariffs के बिना ऐसा नहीं हो सकता था. 

Advertisement

Trump Social Media Post

ट्रंप ने गिनाए जापान से डील के फायदे
ट्रंप ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पने अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में लिखा, 'ओहायो एक ऐसा राज्य जिसे मैंने 3 बार जीता है, वहां गैस पावर प्लांट इतिहास का सबसे बड़ा होगा, गल्फ ऑफ अमेरिका में LNG फैसिलिटी एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगी और हमारे देश के एनर्जी दबदबे को बढ़ाने का काम करेगी. इसके अलावा हमारी क्रिटिकल मिनरल्स फैसिलिटी विदेशी सोर्स पर हमारी निर्भरता को खत्म कर देगी.

जापान-अमेरिका बड़े ट्रेड पार्टनर
जापान और अमेरिका दुनिया के सबसे मज़बूत इकोनॉमिक सिक्योरिटी पार्टनर (US-Japan Trade) के तौर पर जाने जाते हैं. अमेरिकी बाजार जापानी निर्यात के लिए बेहद खास और सबसे बड़ा है. जापान से अमेरिका आने वाले सामानों (Japan Export To America) में सबसे बड़ा करीब 40 फीसदी हिस्सा ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स का है. इसके अलावा फैक्ट्री रोबोट, CNC मशीन, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, सेमीकंडक्टर उपकरण, केमिकल्स शामिल हैं. वहीं अमेरिका जापान (Japan Import From America) को एग्रीकल्चर प्रोक्ट्स तेल और गैस की सप्लाई करता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement