scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Vijaypat Singhania Dies: कभी ₹12000Cr के थे मालिक, फिर किराए के घर में गुजारा... विजयपत सिंघानिया से जुड़ीं 5 खास बातें

नहीं रहे रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया
  • 1/6

दिग्गज भारतीय बिजनेसमैन और रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपति सिंघानिया नहीं (Vijaypat Singhania Dies) रहे. शनिवार शाम 87 साल की उम्र में उनका मुंबई में निधन हो गया. उनके बेटे और Raymond Chairman-MD गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर उनके निधन की जानकारी शेयर की. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. आइए जानते हैं  रेमंड ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले दिवंगत विजयपत सिंघानिया से जुड़ी पांच खास बातें...

पहली- 1980 में संभाली थी रेमंड की कमान
  • 2/6

पहली- 1980 में संभाली थी रेमंड की कमान
विजयपत सिंघानिया का जन्म 4 अक्तूबर 1938 को हुआ था. वे लंबे समय तक रेमंड ग्रुप के चेयरमैन रहे और कारोबार को बुलंदियों पर पहुंचाया. उन्होंने 1980 से 2015 तक ग्रुप की कमान संभाली. उनके नेतृत्व में कंपनी की ग्रोथ में तगड़ा उछाल आया और कारोबार विस्तार करते हुए विजयपति सिंघानिया ने कपड़ों के व्यापार के साथ परफ्यूम समेत अन्य सेक्टर में कदम आगे बढ़ाए. उन्होंने 90 के दशक में रेमंड की मौजूदगी विदेशों में भी दर्ज करा दी थी. 

दूसरी- उड़ान के शौकीन, ये रिकॉर्ड भी नाम 
  • 3/6

दूसरी- उड़ान के शौकीन, ये रिकॉर्ड भी नाम 
दिवंगत उद्योगपति विजयपत सिंघानियां ने बॉम्बे के शेरिफ के रूप में भी कार्य किया, जो उनके कद को दर्शाता है. बिजनेस के अलावा एविएशन सेक्टर में उनकी खास रुचि रही. एक प्रशिक्षित पायलट और एयर कमोडोर के रूप में उन्होंने तमाम रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. उन्होंने हॉट एयर बैलून में सबसे अधिक ऊंचाई तक जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड (Vijaypat Singhania World Record) भी बनाया था. साल 2005 में 21,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई तक उड़ान भरकर यह उपलब्धि हासिल की थी. 

Advertisement
तीसरी- पद्म भूषण से किए गए थे सम्मानित 
  • 4/6

तीसरी- पद्म भूषण से किए गए थे सम्मानित 
विजयपत सिंघानिया ने न सिर्फ बिजनेस जगत में अपना अहम योगदान दिया, एविएशन सेक्टर में उनके काम को लेकर उन्हें 1994 में उन्हें भारतीय वायुसेना ने उन्हें ऑनरेरी एयर कमोडोर की उपाधि दी थी. इसके अलावा विजयपत सिंघानिया को साल 2006 में सरकार द्वारा पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था.

चौथी- कभी 12000Cr के मालिक, फिर किराए के घर में गुजारा 
  • 5/6

चौथी- कभी 12000Cr के मालिक, फिर किराए के घर में गुजारा 
विजयपत सिंघानियां की उपलब्धियों के अलावा उनसे जुड़ी एक खास बात ये है कि बिजनेस सेक्टर में अपनी धमक को बढ़ाने के साथ जहां एक समय उनकी नेटवर्थ 12,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी और वे मुंबई के पॉश इलाके में अपने महलनुमा घर जेके हाउस (देश के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में शामिल) में लग्जरी लाइफ स्टाइल जी रहे थे, वहीं 2015 के बाद समय ऐसा बदला कि उन्हें साउथ मुंबई की ग्रैंड पराडी सोसायटी में किराए के घर में रहने को मजबूर होना पड़ा.

पांचवीं- बेटे से प्रॉपर्टी विवाद
  • 6/6

पांचवीं- बेटे से प्रॉपर्टी विवाद
देश के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल रहे विजयपत सिंघानियां ने साल 2015 में रेमंड ग्रुप की कमान बेटे गौतम सिंघानिया को सौंप दी थी. उसके बाद अचानक बाप-बेटे के रिश्तों में प्रॉपर्टी को लेकर ऐसी दरार पड़ी, जो लंबे समय तक न भर सकी. बिजनेस टुडे को दिए एक इंटरव्‍यू में उन्होंने खुद कहा था कि अपना सबकुछ अपने बेटे को सौंप दिया, लेकिन उनके बेटे ने उनसे ही सब कुछ छीन लिया. उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि उनका बेटा उन्हें सड़क पर देखकर बहुत खुश होता और बेटे को अपनी सारी संपत्ति सौंपना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी.

Advertisement
Advertisement