वाराणसी स्थित बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से ऑन-बोर्ड कवच उपकरण की आपूर्ति, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए 800.36 करोड़ रुपये का ऑर्डर एक कंपनी को मिला है, जिसके बाद शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है.
यह शेयर बुधवार को 4 फीसदी चढ़कर 800 रुपये के पार पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 22 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
यह शेयर एचबीएल इंजीनियरिंग है. आज शुरुआती कारोबार में 4.10% बढ़कर 811.50 रुपये पर पहुंच गए, जबकि पिछले दिन यह 779 रुपये पर बंद हुए थे. कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 22,348 करोड़ रुपये हो गया.
कंपनी ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट 12 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है. एचबीएल इंजीनियरिंग वैश्विक स्तर पर सिस्टम इंटीग्रेटर्स, ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) फर्मों और रेलवे, विमानन और रक्षा क्षेत्रों के ग्राहकों को बैटरी और इंजीनियरिंग सॉल्यूशन देती है.
एक साल के दौरान इस शेयर ने 65 फीसदी का रिटर्न दिया है और इस साल अभी तक इसमें 14 फीसदी तक की गिरावट आई है. वहीं छह महीने में यह शेयर 16 फीसदी चढ़ा है.