एलॉन मस्क बीते दिनों इतिहास रचते हुए दुनिया के पहले ट्रिलियेनर बने थे, लेकिन अब उन्हें एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है और वे Trillionaire नहीं रहे हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स पर अपडेट किए गए अरबपतियों की संपत्ति के आंकड़े देखें, तो Elon Musk Networth तेजी से फिसलते हुए 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे आ गई है. (Photo: Reuters)
बेजोस की नेटवर्थ से ज्यादा दो दिन में साफ
Elon Musk Wealth में बीते दो दिनों में तगड़ा गिरावट देखने को मिली है. उनकी कंपनी SpaceX के शेयरों के बिखरने का सीधा असर उनकी संपत्ति पर देखने को मिला. पहले सोमवार को एक झटके में ये 152 अरब डॉलर घट गई और इसके अगले 24 घंटे में मंगलवार को 118 अरब डॉलर की गिरावट आई. यानी दो दिनों में ही मस्क ने अमेजन के जेफ बेजोस की कुल संपत्ति से ज्यादा दौलत गवां दी. जिनकी संपत्ति 257 अरब डॉलर है. (Photo: Reuters)
ट्रिलेनियर का ताज छिन गया
एलॉन मस्क की संपत्ति में जारी इस बड़ी गिरावट के चलते उनसे ट्रिलियेनर का ताज भी छिन गया है. Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, मंगलवार की गिरावट के बाद अब एलॉन मस्क की नेटवर्थ घटकर 957 अरब डॉलर रह गई है. हालांकि, तमाम अरबपतियों से ज्यादा संपत्ति महज 48 घंटे में गवांने वाले मस्क अभी भी दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं. (Photo: Reuters)
SpaceX-Tesla शेयरों का हाल
कुछ ही दिन पहले SpaceX की मार्केट में एंट्री हुई थी और इसके डेब्यू के साथ ही एलॉन मस्क ने इतिहास रचते हुए दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बनने का खिताब अपने नाम किया था. लेकिन, जोरदार लिस्टिंग के बाद प्रॉफिट बुकिंग ने उनके साम्राज्य को हिलाने का काम किया है. बीते सोमवार अचानक स्पेसएक्स शेयर 17 फीसदी तक टूट गया था और लिस्टिंग प्राइस से नीचे खिसक गया, तो वहीं टेस्ला के शेयर में बीते कारोबारी दिन करीब 6 फीसदी की गिरावट आई और ये 381 डॉलर के आसपास रह गया. (Photo: Reuters)
इन अरबपतियों को भी झटका
दुनिया के Top-10 Billionaires List पर नजर डालें, तो एलॉन मस्क ही नहीं, बल्कि कई दिग्गज अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट आई है. इनमें दुनिया के दूसरे सबसे अमीर लैरी पेज को 2.43 अरब डॉलर, तीसरे अमीर सर्ग्रेई ब्रिन को 2.24 अरब डॉलर का झटका लगा है. लैरी एलिसन ने तो बीते 24 घंटे में ही 11.1 अरब डॉलर गवां दिए, तो जेन्सेन हुआंग की संपत्ति में 7.05 अरब डॉलर की गिरावट आई. बर्नार्ड अर्नाल्ट और मार्क जुकरबर्ग को भी नुकसान हुआ है. (Photo: ITG/Reuters)
24 घंटे में ये अमीर फायदे में रहे
अगर बात करें, फायदे में रहने वाले अरबपतियों के बारे में, तो Jeff Bezos Networth में 1.14 अरब डॉलर का उछाल आया, जबकि माइकल डेल की संपत्ति 1.20 अरब डॉलर बढ़ गई. इसके अलााव दुनिया के 10वें सबसे अमीर इंसान जिम वॉल्टन ने अपनी नेटवर्थ में 2.05 अरब डॉलर जोड़े हैं. (Photo: Reuters)
अडानी-अंबानी की संपत्ति में गिरावट
दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. जहां अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Networth) 2.08 अरब डॉलर घटकर 117 अरब डॉलर पर आ गई, तो वहीं रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति (Mukesh Ambani Networth) 1.24 अरब डॉलर कम होकर 87.1 अरब डॉलर रह गई. (Photo: File/ITG)