scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

6 महीने में 245% चढ़ा, अब 10 टुकड़ो में बंटेगा AI सॉल्यूशंस शेयर

10 टुकड़ों में बंटेगा शेयर
  • 1/6

10 रुपये के फेस वैल्‍यू वाला शेयर 10 टूकड़ों में बंटने वाला है, जिसका रिकॉर्ड डेट 18 सितंबर 2026 है. इस डेट तक जिसके पास कंपनी के शेयर होंगे, वह स्‍टॉक स्प्लिट के लिए योग्‍य होगा. 
 

कौन सी है ये कंपनी?
  • 2/6

इस कंपनी का नाम काइरोसॉफ्ट AI सॉल्यूशंस लिमिटेड है. स्टॉक स्प्लिट की घोषणा अगस्त महीने में हुई थी. शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 162.30 रुपये है. 
 

स्‍टॉक स्प्लिट का क्‍या मतलब? 
  • 3/6

स्‍टॉक स्प्लिट का क्‍या मतलब? 
कंपनी के शेयरों का स्टॉक स्प्लिट से शेयरों की कीमत बदली है, लेकिन इसके नंबर बढ़ जाते हैं. जैसे इस कंपनी के एक शेयर को 10 समान भाव में बांटा जाएगा. इससे कंपनी के शेयरों की संख्‍या तो बढ़ जाएगी और स्‍टॉक प्राइस कम हो जाएगा. 

Advertisement
एक महीने में 65 फीसदी चढ़ा 
  • 4/6

एक महीने में 65 फीसदी चढ़ा 
कंपनी का मार्केट कैप 19 करोड़ रुपये है. शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 190.30 रुपये और एडजस्टेड लो 40 रुपये है. शेयर एक महीने में 65 प्रतिशत चढ़ा है. 

शेयरों का प्रदर्शन
  • 5/6

शेयरों का प्रदर्शन
काइरोसॉफ्ट AI सॉल्यूशंस लिमिटेड शेयर 3 महीने में कीमत 112 प्रतिशत चढ़ी है और वहीं छह महीने में शेयर में 245 फीसदी की तेजी आई है. कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 5.07 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. 

कंपनी के त‍िमाही नतीजे 
  • 6/6

कंपनी के त‍िमाही नतीजे 
अप्रैल-जून 2026 तिमाही में काइरोसॉफ्ट AI सॉल्यूशंस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 63 प्रतिशत घटकर 33 लाख रुपये रहा. नेट प्रॉफिट 8.48 लाख रुपये रहा. एक साल पहले कंपनी 1.74 करोड़ रुपये घाटे में थी. पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 3.40 करोड़ रुपये और शुद्ध घाटा 42.54 लाख रुपये दर्ज किया गया था. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement