पटना के मनेर में पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ में तीन अपराधी ढेर हो गए. घटना में मनेर थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी भी घायल हुए. एनकाउंटर के बाद मृतकों के परिजनों ने अस्पताल के बाहर भारी हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. इस मामले में आरजेडी सांसद मीसा भारती ने एनकाउंटर को लेकर सरकार और बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.