scorecardresearch
 
Advertisement

पटना में सड़क किनारे मिली पुलिस चौकीदार की लाश, शराब माफिया पर हत्या का आरोप

पटना में सड़क किनारे मिली पुलिस चौकीदार की लाश, शराब माफिया पर हत्या का आरोप

बिहार के पटना जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बिहटा के सिकंदरपुर कटेसर रोड के पास एक थाना चौकीदार का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला है. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक चौकीदार के परिजनों ने शराब माफिया पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि चौकीदार को लगातार धमकियां मिल रही थीं, क्योंकि वह शराब माफियाओं की गतिविधियों पर नजर रखता था और पुलिस को जानकारी देता था.

Advertisement
Advertisement