भोजपुरी स्टार पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी में दोबारा वापसी के बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ज्योति सिंह ने दावा किया है कि उनके पास पवन सिंह के खिलाफ कई सबूत हैं, जिन्हें वह जनता के सामने लाएंगी. उन्होंने सार्वजनिक रूप से न्याय की मांग करते हुए कहा, "और इसी घर में जहर खा के मरूंगी मैं इस घर से लास जायेगा. मेरा ये लास्ट बार में कैसे जा रही हूँ? यहाँ से अगर मैं थाने में जाती हूँ, मैं एक गरीब घर की बेटी हूँ, आप लोगों की भी बहन बेटी के साथ जब ये सब होगा ना तब पता चलेगा आप लोगों को."